अपडेटेड 25 September 2025 at 20:47 IST

Multigrain Atta: डायबिटीज और इन बीमारियों से बचना है तो खाएं मल्टीग्रेन आटे की रोटी, जानिए घर पर बनाने का आसान प्रोसेस

आजकल ज्यादातर लोग अपनी हेल्थ को लेकर ज्यादा सजग रहने लगे हैं। खासकर डायबिटीज, मोटापा, हार्ट प्रॉब्लम और पाचन से जुड़ी दिक्कतों से बचने के लिए लोग हेल्दी डाइट अपनाते हैं। ऐसे में मल्टीग्रेन आटा काफी अच्छा ऑप्शन है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई तरह के अनाज और दालों का पोषण एक साथ मिलता है। आइये जानते हैं घर पर मल्टीग्रेन आटा बनाने का तरीका और जानेंगे इसके फायदे-

Follow :  
×

Share


1/11

मल्टीग्रेन आटे के फायदे

डायबिटीज कंट्रोल में मददगार 

इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने नहीं देते हैं।

Image: Freepik
2/11

वजन घटाने में सहायक

मल्टीग्रेन रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।

Image: Freepik
Advertisement
3/11

दिल को रखे हेल्दी

इसमें ओट्स, जौ और दालों जैसे अनाज मिलाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

Image: Freepik
4/11

पाचन शक्ति बढ़ाए 

इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और गैस जैसी दिक्कतों को दूर करता है।

Image: Freepik
Advertisement
5/11

इम्युनिटी करें मजबूत 

कई अनाज और दालों का मिश्रण शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देता है।

Image: Freepik
6/11

घर पर मल्टीग्रेन आटा बनाने का आसान तरीका

अगर आप भी बाजार का पैक्ड आटा खाने से बचना चाहते हैं, तो घर पर आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
7/11

सामग्री:

  • 2 कप गेहूं
  • ½ कप जौ
  • ½ कप ओट्स
  • ½ कप बाजरा 
  • ½ कप मक्का 
  • ½ कप रागी
  • ¼ कप चना दाल या बेसन
  • 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज
Image: Shutterstock
8/11

बनाने की विधि:

सबसे पहले सभी अनाज और दालों को अच्छे से साफ कर लें। चाहें तो इन्हें हल्का-सा भून सकते हैं, इससे स्वाद और भी अच्छा हो जाएगा। 

Image: Freepik
Advertisement
9/11

अब इन्हें ठंडा करके मिक्सी या आटा चक्की में पीस लें। आपका हेल्दी मल्टीग्रेन आटा तैयार है। इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके रखें और रोज़ाना इसकी रोटियां बनाएं।

Image: Freepik
10/11

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी है, उन्हें गेहूं और जौ से बचना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों के लिए इसे हल्का रखकर इस्तेमाल करें।

Image: Freepik
Advertisement
11/11

अगर किसी को ज्यादा गैस या एसिडिटी की समस्या है तो इसमें दाल या चने की मात्रा कम कर सकते हैं।

Image: AI/ Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 25 September 2025 at 20:42 IST