Masala Tea Recipe: घर पर ऐसे बनाएं मसाला चाय, भूल जाएंगे रेस्टोरेंट और टी-स्टॉल; सर्दी-जुकाम-थकावट सब गायब

Masala Chai Recipe: भारत में आधी से ज्यादा आबादी के लिए चाय किसी नशे से कम नहीं है। बहुत से लोग अगर दिन में मसाला चाय ना पिएं तो उनके सिर में दर्द होने लगता है। ऐसे में आज हम आपको मसाला चाय की ऐसे रेसेपी बताने वाले हैं जिसे एक बार ट्राय कर लिया तो बार-बार बनाते रहेंगे।

Follow :  
×

Share


1/6

मसाला चाय की एक घूंट पीते ही शरीर एकदम तरोताजा हो जाता है। सर्दी-जुकाम में भी लोग मसाला चाय को दवा की तरह पीते हैं क्योंकि उसमें मौजूद अदरक और दालचीनी नाक और गले को साफ करती है।

Image: freepik
2/6

तो चलिए आज हम आपको मसाला चाय बनाने की एक बढ़िया सी रेसेपी बताने वाले हैं जिसे पीते ही आप एकदम एनर्जेटिक हो जाएंगे। ये स्वाद में भी काफी लाजवाब होगी।

Image: Freepik
Advertisement
3/6

इसके लिए आपको चाहिए 1 एक पानी, एक कप दूध, 1 चम्मच चाय पत्ती, चीनी स्वादानुसार, घिसा हुआ अदरक, कुटी हुई इलायची, 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी और 3-4 दाने काली मिर्च।

Image: Unsplash
4/6

सबसे पहले एक पैन में पानी उबलने के लिए रख दें। फिर उसमें चाय पत्ती और अदरक डाल दें। जब उनका रंग पानी में घुलने लगे तो चीनी मिक्स कर लें।

Image: Unsplash
Advertisement
5/6

थोड़ी देर इसे उबलने के बाद इसमें दूध डाल लें। फिर इसमें इलायची, दालचीनी और काली मिर्च डालना शुरू कर दें।

Image: Unsplash
6/6

फिर धीमी आंच पर रखते हुए चाय को अच्छे से पकाना शुरू कर दें। चाय में 2-3 बार उबाल आने दें। जब चाय की भीनी-भीनी खुशबू आने लगे तो समझ जाएं कि आपकी गर्मागरम मसाला चाय तैयार है।

Image: Unsplash

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 15 September 2025 at 19:37 IST