Homemade Makki Atta: मिलावट वाले आटे की जगह अब घर में साफ-सुथरे तरीके से तैयार करें मक्की का आटा, जानें पूरी विधि

Fresh Homemade Atta: सर्दियों का मौसम आते ही रसोई में सरसों का साग और मक्की की रोटी का स्वाद हर किसी को याद आता है। लेकिन अक्सर बाजार से लाए गए मक्की के आटे में मिलावट या बासीपन की समस्या रहती है, जिससे न तो स्वाद आता है और न ही सेहत को फायदा होता है। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है कि आप घर पर ही साफ-सुथरे तरीके से मक्की का आटा तैयार करें। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि -

Follow :  
×

Share


1/9

मक्की का आटा बनाने की जरूरी सामग्री:

  • 1 किलो सूखे पीले मक्के के दाने 
  • छलनी या बारीक जाली
  • ग्राइंडर या चक्की
Image: FreePik
2/9

मक्की का आटा घर पर बनाने की विधि

मक्के को साफ करें: सबसे पहले मक्के के दानों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसमें से धूल-मिट्टी, कंकड़ या खराब दाने निकाल दें।

Image: Unsplash
Advertisement
3/9

धूप में सुखाएं: मक्के को 2-3 घंटे के लिए धूप में अच्छी तरह फैला दें ताकि उसमें नमी न रहे। इससे पीसते समय दाने अच्छे से पिसेंगे।

Image: Freepik
4/9

हल्का सेंक लें : अगर आप चाहें तो दानों को हल्का सा तवे पर भून सकते हैं। इससे आटे में एक खास खुशबू और स्वाद आता है।

Image: Freepik
Advertisement
5/9

पीसने की प्रक्रिया: अब सूखे दानों को मिक्सर ग्राइंडर या चक्की में दरदरा पीस लें। अगर आप ज्यादा महीन आटा चाहते हैं, तो इसे छलनी से छान लें और बड़े टुकड़ों को दोबारा पीस लें।

Image: Freepik
6/9

स्टोर करें: तैयार आटे को एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें। इससे यह कई दिनों तक ताजा बना रहेगा।

Image: AI/ Freepik
Advertisement
7/9

घर के बने मक्की के आटे के फायदे :

  • इसमें कोई मिलावट या प्रिजर्वेटिव नहीं होता है।
  • फाइबर और आयरन से भरपूर यह पाचन के लिए अच्छा है।
  • इससे बनी मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग खाने का मजा दोगुना हो जाता है।
Image: Freepik
8/9

अन्य टिप: मक्की के आटे में थोड़ा-सा गेहूं का आटा मिला लें तो रोटी बेलना आसान हो जाएगा और टूटेगी नहीं।

Image: Instagram
Advertisement
9/9

अब जब बाजार के आटे पर भरोसा नहीं, तो क्यों न इस सर्दी घर का शुद्ध मक्की का आटा बनाकर देखें। न सिर्फ स्वाद बढ़ेगा, बल्कि पूरे परिवार की सेहत भी बनी रहेगी।

Image: Instagram

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 28 October 2025 at 21:53 IST