अपडेटेड 2 December 2025 at 00:05 IST
Lachha Paratha Recipe: अब लच्छा पराठा बनाना हुआ बिलकुल आसान, मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी
Lachha Paratha Recipe: सर्दियों में अगर आपको भी कुरकुरे लच्चे पराठे खाना पसंद है, तो इसे रोजाना आपकी थाली में परोसा जा सकता है। इन पराठों का स्वाद सब्जियों, दाल, या रायते के साथ और भी बढ़ जाता है। एक बार तरीका समझ में आ जाए तो आप हर बार परफेक्ट लच्छा पराठा बना सकते हैं। लच्छा पराठा बनाते समय आपको बस एक बात का ध्यान रखना है।
लच्छा पराठा बनाने के लिए जो चीजों की जरूरत होती है उसमें ये शामिल हैं-
- गेहूं का आटा- कटोरी
- नमक
- तेल-मोयन के लिए
- घी या बटर- सेंकने के लिए
- गुनगुना पानी- आटा गूंथने के लिए
- सूखा आटा- बेलने के लिए
कैसे बनाएं लच्छा पराठा?
एक बड़े से कटोरे में गेहूं का आटा के साथ अपने स्वाद के अनुसार नमक मिला दें। इसी में मोयन के लिए 2 चम्मच तेल डालें। अब गुनगुना पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। आटे को नरम ही रखना है।
Image: freepikAdvertisement
इसे ढककर 20-25 मिनट तक रख दें। आटा नरम हो जाने के बाद सेम आकार की लोइयां बना दें। फिर एक- एक लोई लेकर उसे सुखे आटे की मदद से गोल बेलना शुरू कर दें।
Image: freepikपटे पर बेली हुई रोटी पर थोड़ा तेल या घी लगाकर, ऊपर से थोड़ा सूखा आटा छिड़के। इसके बाद रोटी को फोल्ड करते चूड़ीदार परते बनाएं। अब इन्हें गोल-गोल घुमाकर एक गोला फिर से बना लें।
Image: freepikAdvertisement
अब इस गोले को फिर से हल्के हाथ से बेलें। फिर गरम तवे पर इसे डाल दें। एक साइड हल्की सिकने के बाद इसे पलट दें। अब दोनों साइड अच्छे से घी लगाकर इस सेंक लें।
Image: freepikदोनों साइड से सुनहरा और कुरकुरा सिंकने के बाद इसे निकाल लें। गरमा- गरम लच्छे पराठे को हरी चटनी, अचार, दाल, पनीर या किसी भी पसंदीदा सब्जी के साथ परोसें।
Image: freepikPublished By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 December 2025 at 00:04 IST