अपडेटेड 27 April 2025 at 18:29 IST

Ice Cream: घर पर इन 2 चीजों से बनाएं आइसक्रीम, जानें जमाने का तरीका

कुछ लोगों को बाहर की आइसक्रीम पसंद नहीं आती। ऐसे में वे घर पर रहकर आसानी से आइसक्रीम बना सकते हैं। ऐसे में रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है...

Follow :  
×

Share


1/7

बता दें, आइसक्रीम बनाने के लिए फुल क्रीम दूध, हरी इलायची, चीनी, मेवा और फ्लेवर्ड कलर का होना बेहद जरूरी है। हालांकि फ्लेवर कलर ऑप्शनल है। 

Image: Freepik
2/7

ऐसे में पहले आप दूध को उबालें। फिर आप दूध को पकने दें। ऐसे में आप दूध को मंद आंच पर छोड़ दें।

Image: Freepik
Advertisement
3/7

अब आप दूसरी तरफ इलायची को छीलें या इलायची पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं और ड्राई फ्रूट्स को भी साथ में रख लें।

Image: Freepik
4/7

जब दूध अच्छी तरीके से पक जाए तो उसमें इलायची पाउडर को ऐड कर दें। साथ ही मेवे को छोटे-छोटे टुकड़ों में डालें और फिर अच्छे से दूध में मिक्स करें।

Image: Freepik
Advertisement
5/7

अब आंच बंद कर दें और जब दूध ठंडा हो जाए तो उसमें फूड कलर को ऐड करें। आप चाहें तो इसके बाद वनीला एसेंस को डाल सकते हैं।

Image: Freepik
6/7

इसके बाद आप अच्छी-अच्छी शेप्स में या एक बर्तन में 4 से 5 घंटे के लिए दूध को जमने के लिए छोड़ दें। आप ऊपर से भी कुछ ड्राई फ्रूट्स लगा सकते हैं।  

Image: Saffron Spot/instagram
Advertisement
7/7

साथ ही ध्यान रहे जब आप दूध को जमाएं तो प्लेट ढका हुआ होना चाहिए। अगर प्लेट ढकी नहीं है तो बर्फ जम सकती है। अब आप सर्व करें। 

Image: Unsplash

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 27 April 2025 at 18:29 IST