अपडेटेड 3 December 2025 at 21:30 IST

Chicken Soup Recipe: शरीर को गर्मी पहुंचाएगा चिकन सूप, बनाने से पहले जान ले ये सबसे आसान तरीका

Chicken Soup Recipe: ठंड के मौसम में लोगों को गर्म और हेल्दी खाने का मन करता है। चिकन के शौकीनों के लिए यह मौसम किसी ट्रीट से कम नहीं होता है।बॉडी को गर्म रखने से लेकर प्रोटीन की अच्छी मात्रा तक, चिकन कई तरह से फायदे पहुंचाता है। लेकिन अगर बात हो चिकन सूप की, तो यह ठंड में स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं इसे कैसे बनाने का सबसे आसान तरीका...

Follow :  
×

Share


1/5

चिकन सूप की सामग्री

  • बोनलेस चिकन- 250 ग्राम
  • पानी- 4 कप
  • कटा प्याज- 1 
  • लहसुन कलियां- 4-5 
  • अदरक
  • गाजर- 1
  • मटर- 1/4 कप
  • धनिया पत्ती
  • नमक
  • काली मिर्च पाउडर
  • नींबू 
  • मक्खन
  • कॉर्नफ्लोर
Image: freepik
2/5

चिकन को अच्छे से धोकर साफ कर लें। कुकर या पैन में चिकन, पानी, नमक और अदरक डालकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं। फिर चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर रख लें।

Image: freepik
Advertisement
3/5

अब एक पैन में थोड़ा तेल या मक्खन गर्म कर लें। लहसुन और प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक इसे भूनें। इसके बाद गाजर और मटर डालें और कुछ मिनट तक पका लें।

Image: freepik
4/5

पैन में चिकन के टुकड़े को डाल दें। इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। अगर सूप को गाढ़ा बनाना चाहते हैं, तो कॉर्नफ्लोर को पानी में घोलकर डालें और 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। 

Image: freepik
Advertisement
5/5

लास्ट में धनिया पत्ती और नींबू का रस मिलाएं। अब गर्मागरम, रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन सूप तैयार हो जाएगा। इसमें स्वीट कॉर्न या ब्रोकली डालकर स्वाद बढ़ जाएगा। 
 

Image: freepik

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 3 December 2025 at 21:30 IST