अपडेटेड 13 September 2025 at 18:49 IST

Cheese Recipe: घर पर आसानी से बनाएं चीज, फुल क्रीम दूध के साथ चाहिए बस ये 2 चीजें

घर पर आसानी से आप चीज बना सकते हैं। बस आपको 2 चीजें चाहिए। फुल क्रीम दूध और सिरका या नींबू का रस। जानिए घर पर चीज बनाने का आसान तरीका।

Follow :  
×

Share


1/9

आजकल के युवाओं में चीज को लेकर काफी क्रेज है। बाजार में मिलने वाले पिज्जा से लेकर घर पर बनने वाले पराठे तक में लोग चीज का इस्तेमाल करके उसका स्वाद बढ़ा लेते हैं। 
 

Image: Freepik
2/9

दूध से बनने वाला ये चीज खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसके इस्तेमाल से कई पकवान बनते हैं, जो बड़ों से लेकर बच्चों तक को काफी पसंद आते हैं।
 

Image: Freepik
Advertisement
3/9

घर पर चीज बनाने के लिए आपको फुल क्रीम दूध और सिरका या नींबू का रस चाहिए। फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करना जरूरी है, क्योंकि इससे चीज का स्वाद और गुणवत्ता अच्छी होती है।
 

Image: Freepik
4/9

एक बर्तन में दूध को मध्यम आंच पर गर्म करें। जब दूध में उबाल आने लगे तो गैस को एक दम धीमा कर दें।
 

Image: Meta AI
Advertisement
5/9

धीमी गैस पर रखे  दूध के पतीले में अब धीरे-धीरे सिरका या नींबू का रस डालते जाएं और चम्मच से दूध चलाते रहें। इससे दूध फटने लगेगा और छेना और पानी अलग हो जाएगा।
 

Image: Freepik
6/9

छेना को एक मलमल के कपड़े में बांधकर निचोड़ लें। जब इसका पानी सही से सूख जाए तो एक बाउल में गर्म पानी लें और इसमें 1 चम्मच नमक डालें।
 

Image: Freepik
Advertisement
7/9

गर्म पानी में 2-3 मिनट के लिए इसे रखें। फिर इसे पानी से निकालकर गूंथ लें। इस प्रक्रिया को आपको कम से कम पांच बार दोहराना है, जब तक ये एकदम मुलायम न हो जाए।
 

Image: Freepik
8/9

इसे जितना गूंथेंगे उतना ही ज्यादा इसमें खिंचाव आएगा। बस आपका ये चीज तैयार है। इसका इस्तेमाल आप पिज्जा से लेकर सैंडविच और पराठा बनाने तक के लिए कर सकते हैं। 
 

Image: Freepik
Advertisement
9/9

घर पर चीज बनाना एक आसान और सस्ता तरीका है अपने पसंदीदा व्यंजनों में चीज का स्वाद जोड़ने का। बस फुल क्रीम दूध और सिरका या नींबू का रस चाहिए, और आप घर पर ही चीज तैयार कर सकते हैं।
 

Image: Freepik

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 13 September 2025 at 18:49 IST