अपडेटेड 10 November 2025 at 16:18 IST

Mushroom: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जहरीले मशरुम? इन टिप्स की मदद से करें असली-नकली की पहचान

How To Buy Mushroom: मशरूम खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी और मिनरल्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। लेकिन आजकल बाजार में कई तरह के नकली और जहरीले मशरूम भी बिक रहे हैं, जिन्हें अगर गलती से खा लिया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं। जहरीले मशरूम खाने से जान तक चली जा सकती है। इसलिए इन्हें खरीदने या खाने से पहले असली और नकली मशरूम की पहचान करना बहुत जरूरी है।

Follow :  
×

Share


1/7

रंग और बनावट से पहचानें

असली मशरूम का रंग हल्का सफेद या क्रीम होता है। जहरीले मशरूम का रंग बहुत ज्यादा चमकीला, पीला, लाल या नीला दिखता है। मशरूम पर धब्बे या चमकदार दाग हों, तो उसे बिल्कुल न खरीदें।

Image: Freepik
2/7

सूंघकर पहचानें

असली मशरूम से हल्की मिट्टी जैसी या ताजगी भरी खुशबू आती है। जहरीले मशरूम से अजीब सी बदबू या सड़ी-गली गंध आती है। अगर मशरूम से गंध ठीक नहीं लग रही, तो उसे तुरंत फेंक दें।

Image: Pexels
Advertisement
3/7

पानी में डालकर देखें

मशरूम को पानी में डालने पर असली मशरूम अपना रंग नहीं बदलता, जबकि जहरीला मशरूम पानी में डालने पर हल्का नीला या भूरा रंग छोड़ देता है।

Image: Freepik
4/7

पकाते समय ध्यान दें

अगर मशरूम पकाते वक्त रंग बहुत गहरा हो जाए या उसमें से बदबू आने लगे, तो समझ लें कि वह जहरीला या खराब हो चुका है। असली मशरूम पकने पर हल्का सुनहरा रंग लेता है और खुशबू भी बढ़ जाती है।

Image: Freepik
Advertisement
5/7

कहां से खरीदना चाहिए?

हमेशा मशरूम को ब्रांडेड पैक या विश्वसनीय स्टोर से ही खरीदें। अनजान जगह से मिलने वाले खुल्ले मशरूम न लें, क्योंकि वहां नकली या जहरीले मशरूम की पहचान मुश्किल होती है।

Image: Freepik
6/7

खेत से खुद न तोड़ें

अगर आप मशरूम पहचानने में माहिर नहीं हैं, तो जंगल या खेतों से तोड़कर खाने की गलती कभी न करें। कई बार वहां दिखने में सुंदर और ताजे लगने वाले मशरूम भी जहरीले होते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
7/7

जहरीला मशरुम खाने से क्या होगा?

  • मशरूम खाने के बाद उल्टी, पेट दर्द, दस्त या चक्कर आने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • घरेलू इलाज करने की कोशिश न करें, क्योंकि जहरीला मशरूम बहुत तेजी से असर करता है।
Image: iStock

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 10 November 2025 at 16:18 IST