अपडेटेड 10 November 2025 at 22:30 IST
Jaggery: बाजार में खूब बिक रहा है मिलावटी नकली गुड़, जानें कैसे करें असली की पहचान
Fake Vs Real Jaggery: सर्दियों का मौसम आते ही गुड़ की डिमांड बढ़ जाती है। चाय से लेकर मिठाइयों तक, हर जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन आजकल बाजार में मिलावटी और नकली गुड़ की बिक्री भी खूब हो रही है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में असली और नकली गुड़ की पहचान जानना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कैसे करें असली और नकली गुड़ की पहचान-
क्यों होता है गुड़ में मिलावट?
बाजार में गुड़ को ज्यादा चमकदार और गाढ़ा दिखाने के लिए उसमें केमिकल्स, सोडियम हाइड्रॉक्साइड, सोडियम बाइकार्बोनेट या फिर रंग मिलाने वाले पदार्थ डाले जाते हैं।
Image: Freepikस्वाद से पहचानें
असली गुड़ का स्वाद थोड़ा कड़वा-मीठा और देसी होता है। जबकि नकली गुड़ का स्वाद बहुत मीठा और हल्का कड़वापन रहित होता है।
Image: FreepikAdvertisement
रंग देखकर पहचानें
असली गुड़ का रंग हल्का भूरा या सुनहरा होता है। बहुत ज्यादा चमकदार, गहरा भूरा या लाल रंग का गुड़ अक्सर मिलावटी होता है।
Image: Freepikअगर गुड़ बहुत ज्यादा चिकना और चमकीला दिखे, तो उसमें रासायनिक पदार्थ मिलाए जा सकते हैं। इससे गुड़ देखने में सुंदर लगता है लेकिन यह असल में सेहत के लिए हानिकारक होता है।
Image: FreepikAdvertisement
पानी टेस्ट करें
एक गिलास पानी में गुड़ का छोटा टुकड़ा डालें। अगर गुड़ सीधे नीचे बैठ जाए और पानी साफ रहे, तो वह असली है। अगर पानी में घुलने लगे या रंग छोड़ने लगे, तो समझ लें कि गुड़ में मिलावट है।
Image: Freepikटेक्सचर देखें
असली गुड़ थोड़ा दानेदार और सख्त होता है। जबकि नकली गुड़ बहुत मुलायम और चिपचिपा महसूस होता है।
Image: FreepikAdvertisement
सुगंध से पहचानें
देसी गुड़ से हल्की गन्ने की खुशबू आती है। अगर गुड़ से केमिकल या कृत्रिम सुगंध महसूस हो, तो वह नकली हो सकता है।
Image: Freepikमिलावटी गुड़ से होने वाले नुकसान
शरीर के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इससे पेट में गैस और एसिडिटी, लिवर और किडनी को नुकसान, त्वचा पर एलर्जी और इम्यून सिस्टम कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Image: UnsplashAdvertisement
गुड़ खरीदने के टिप्स
- हमेशा लोकल मिल या भरोसेमंद दुकानों से ही गुड़ खरीदें।
- पैकेट वाले गुड़ पर FSSAI मार्क जरूर देखें।
- गुड़ को बहुत ज्यादा देर तक खुली हवा में न रखें, वरना उसमें नमी आ सकती है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 November 2025 at 22:30 IST