अपडेटेड 13 November 2025 at 19:40 IST

Desi Egg: बाजार में खूब बिक रहा है देसी के नाम पर रंगा हुआ अंडा, जानें कैसे करें असली-नकली की पहचान?

Fake Vs Real Desi Egg: बाजारों और सब्जी मंडियों में देसी अंडा देखने को मिल जाएगा, लेकिन कई बार यह साधारण अंडा पॉलिश कर के देसी कहकर बेचा जाता है। जबकि असली देसी अंडे आकार थोड़े छोटे या मध्यम होते हैं और खोल का रंग हल्का ब्राउन से गहरा भूरा हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप आसानी से सही क्वालिटी का असली देसी अंडा खरीद पाएंगे।

Follow :  
×

Share


1/6

कैसे करें पहचान?

खोल की सतह देखें

असली अंडों की खोल पर हल्की रफनेस और महीन पोर्स होते हैं। अगर बहुत ज्यादा चमकदार और ग्लॉसी दिखने वाला नकली हो सकता है।

Image: Freepik
2/6

गुनगुना पानी आएगा काम

घर पर एक कप गुनगुना पानी में थोड़ा साबुन डालकर अंडे पोंछें। अगर रंग निकलता है या रंग का निशान आ जाता है, तो मतलब इसपर रंग चढ़ा हुआ है।

Image: Freepik
Advertisement
3/6

सूंघ कर जांचें

ताजे अंडे से तेज बदबू नहीं आनी चाहिए। अगर खोल पर अजीब रासायनिक गंध आए, तो अंडे को चेक करें।

Image: Freepik
4/6

आकार देखें

देसी नस्ल के अंडे अक्सर बड़े अंडों से छोटे होते हैं। अगर “देसी” बहुत बड़े और भारी हों तो झांसा हो सकता है।

Image: Freepik
Advertisement
5/6

पानी में डालें

ताजा अंडा पानी के तले लेट कर रहेगा। थोड़ा पुराना अंडा बीच में तैरेगा, पर साफ-तौर पर ऊपर तैरने वाला अंडा खराब माना जाता है।

Image: Freepik
6/6

असली देसी अंडा खरीदने के टिप्स-

  • हमेशा भरोसेमंद दुकान से खरीदें।
  • पैक किए अंडों की पैकिंग तारीख और एक्सपायरी देखें।
  • बताये गए टिप्स को ध्यान में रखना बिल्कुल न भूलें।
Image: Freepik

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 19:40 IST