अपडेटेड 7 August 2025 at 23:29 IST

Tea: बारिश के मौसम में चाय में नहीं आ रहा वो मजा? हो सकता है ये कारण, जरूर जानिए

Chai Ka Swad Kaise Badhaye: बरसात का मौसम हो और चाय की चुस्की न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मन तो करता है चाय पीने का, लेकिन स्वाद में वो मजा नहीं आता जो आना चाहिए। ऐसा लगता है जैसे कुछ तो कमी रह गई हो। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हो सकता है कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं वो कारण-

Follow :  
×

Share


1/7

दूध की क्वालिटी

बारिश के मौसम में नमी ज्यादा होती है, जिससे दूध जल्दी खराब होने लगता है। कभी-कभी दिखने में ठीक लगने वाला दूध भी उबालने पर स्वाद बिगाड़ देता है। 

Image: Canva
2/7

पानी की गुणवत्ता

बारिश में कई बार पानी में मिट्टी बर्तन में घुल जाती हैं, जिससे चाय का स्वाद बदल जाता है। अगर आप फिल्टर या उबला हुआ पानी नहीं इस्तेमाल कर रहे हैं, तो चाय में वो दम नहीं आएगा।

Image: Canva
Advertisement
3/7

चायपत्ती हो गई है खराब

नमी की वजह से चायपत्ती में सीलन आ सकती है, जिससे उसका स्वाद और खुशबू दोनों कम हो जाते हैं। चाय बनाने पर वो पहले जैसी महक नहीं आ रही, तो हो सकता है चायपत्ती खराब हो गई हो।

Image: Shutterstock
4/7

इंग्रेडिएंट्स का गलत अनुपात

बरसात के मौसम में चाय में मसाले जैसे अदरक, इलायची या तुलसी डालना आम है, लेकिन अगर ये सही मात्रा में न हों, तो चाय का स्वाद बिगड़ सकता है। 

Image: Canva
Advertisement
5/7

इसके अलावा आस-पास की महक या माहौल भी चाय के स्वाद को प्रभावित करता है।

Image: Freepik
6/7

कैसे बनाएं परफेक्ट चाय?

हमेशा ताजा दूध और पानी का इस्तेमाल करें। चायपत्ती को एयरटाइट डिब्बे में रखें ताकि सीलन न लगे।
 

Image: Shutterstock
Advertisement
7/7

प्यार और शांति से चाय बनाएं, क्योंकि मूड भी स्वाद में फर्क डालता है। बारिश में चाय के साथ पकौड़े या बिस्किट मजा दोगुना कर सकते हैं।

Image: Freepik

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 August 2025 at 20:18 IST