अपडेटेड 20 August 2025 at 22:32 IST
Termite Treatment: दीमक हटाने के लिए काम आएंगी ये 2 रुपये की चीजें, लकड़ी का फर्नीचर दिखेगा चकाचक
दीमक घर के लकड़ी के सामान के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं। इस बात से हम सभी वाकिफ हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये कीड़े आपके फर्नीचर, दरवाजे और अलमारियों को खोखला कर सकते हैं। बाजार में दीमक हटाने के महंगे केमिकल्स मिलते हैं, लेकिन आपके घर में ही 2 रुपये की चीजों से दीमक से छुटकारा पाया जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे?
1/5
नीम का तेल
- एक रुई या साफ कपड़े की मदद से फर्नीचर पर लगे दीमक पर नीम का तेल लगाएं।
- यह लकड़ी के अंदर तक घुसकर दीमक को खत्म कर देता है।
2/5
सिरका और नींबू का रस
- सिरका और नींबू दोनों ही एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल हैं, जो दीमक को जड़ से मिटाने में मदद करते हैं।
- बराबर मात्रा में सिरका और नींबू का रस दीमक पर स्प्रे करें।
Advertisement
3/5
अन्य जरूरी टिप्स
जिस लकड़ी में दीमक लगी हो, उसे कुछ घंटे तेज धूप में रखें। इससे दीमक भाग जाती हैं।
4/5
दीमक को नमी बहुत पसंद है, इसलिए लकड़ी की चीजें हमेशा सूखी और साफ रखें।
Advertisement
5/5
पुराने अखबार, कपड़े और बेकार सामान तुरंत हटा दें। ये दीमक के छुपने की जगह बन सकते हैं।
Image: freepikPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 20 August 2025 at 22:32 IST