Rusty Iron Kadai: लोहे की कढ़ाई पर लग गया है जंग? तो घर का ये उपाय आएगा काम, दिखेगी नई जैसी

लोहे की कढ़ाई ज्यादातर हर घर में इस्तेमाल होती है। इसमें बने खाने का स्वाद और सेहत दोनों ही अलग होते हैं। वहीं कई बार लोहे की कढ़ाई पर जंग लग जाता है, जिससे यह पुरानी और गंदी दिखने लगती है। अगर आपकी कढ़ाई पर भी जंग जम गया है तो घर पर मौजूद कुछ आसान चीजों से आप इसे फिर से नई जैसी चमका सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे?

Follow :  
×

Share


1/5

क्यों लगता है जंग?

जब लोहे की कढ़ाई को धोने के बाद तुरंत नहीं सुखाया जाता या उसमें लंबे समय तक पानी पड़ा रहता है, तो उस पर जंग जमने लगता है। इसलिए कढ़ाई को हमेशा सुखाकर ही रखना चाहिए।
 

Image: Shutterstock
2/5

लोहे की कढ़ाई से जंग हटाने के आसान घरेलू उपाय

आलू और बेकिंग सोडा

आधा कटा आलू लें और उस पर बेकिंग सोडा छिड़कें। आलू को कढ़ाई की जंग वाली जगह पर रगड़ें। यह तरीका भी कढ़ाई को जल्दी साफ कर देता है।

Image: Pexels
Advertisement
3/5

नींबू और नमक का इस्तेमाल

कढ़ाई पर नमक छिड़कें और उस पर आधा नींबू रगड़ें। नींबू की खटास और नमक के दाने मिलकर जंग को आसानी से हटा देगा। इसके बाद पानी से धोकर अच्छी तरह सूखा लें।

Image: Freepik
4/5

सिरका और बेकिंग सोडा

एक बाउल में सिरका डालें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पेस्ट को कढ़ाई की जंग वाली जगह पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें। फिर ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।

Image: freepik
Advertisement
5/5

कढ़ाई को जंग से बचाने के टिप्स

  • हर बार धोने के बाद कढ़ाई को अच्छे से पोंछकर सुखा लें।
  • समय-समय पर उसमें थोड़ा तेल लगाकर स्टोर करें।
  • गीली जगह पर कढ़ाई को रखने से बचें।
Image: Shutterstock

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 13 September 2025 at 16:25 IST