अपडेटेड 16 July 2025 at 14:48 IST
Lizards: छिपकली और कॉकरोच से हो गए हैं परेशान? सिर्फ एक गोली कर देगी काम तमाम, घर से छू मंतर
अगर आप भी घर में छिपकलियों और कॉकरोचों के डेरा जमाने से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।
बरसात के मौसम में घरों में छिपकलियों और कॉकरोच का आंतक बढ़ने लगा है। ये गंदगी के साथ-साथ बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर इन से छुटकारा पा सकते हैं।
फिनाइल की गोली को पीसकर उसका पाउडर तैयार कर लें। गर्म पानी में उस पाउडर को मिलाएं। इसके बाद एक ढक्कन फ्लोर क्लीनर, एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक ढक्कन डेटॉल मिलाएं।
Advertisement
इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करके घोल बना लें। फिर इस घोल को क स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। इस घोल का छिड़काव घर की उन सभी जगहों पर करें जहां छिपकली और कॉकरोच का डेरा होता है।
इस घोल को घर के कोनों से लेकर बाथरूम की नाली तक छिड़कने के बाद रातभर के लिए छोड़ दें। इसकी तेज गंध छिपकलियों और कॉकरोचों का सफाया करने में असरदार साबित होगी।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, फिनाइल की गंध छिपकलियों और कॉकरोच को नागवार गुजरती है। ये गंध उनकी बर्दाश्त से बाहर है।
Image: x/@magardnet / @drdeathpestcontrolवहीं फ्लोर क्लीनर और डेटॉल में कीटाणुनाशक गुण होते हैं जो इन जीवों को निष्क्रिय करने में मददगार साबित होते हैं। बेकिंग सोडा नमी को सोखने को काम करता है जिससे इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 July 2025 at 14:48 IST