अपडेटेड 5 August 2025 at 21:27 IST

Lizards: छिपकली इस चीज से खाती है भयानक खौफ, किचन में रखे इस मसाले से घोल बनाकर कर दें स्प्रे; हो जाएगा काम तमाम

अगर आप भी घर में छिपकलियों के डेरा जमाने से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। इन नुस्खों को अपनाकर आप जल्द ही छिपकलियों से निजात पाएंगे।

Follow :  
×

Share


1/6

बरसात के मौसम में घरों में छिपकलियां डेरा जमाने लगी हैं। ये गंदगी के अलावा बीमारी का भी कारण बन सकती हैं। ऐसे में इनसे घरेलू उपायों को अपनाकर छुटकारा पाया जा सकता है। 
 

Image: freepik
2/6

रसोई में इस्तेमाल होने वाली महज कुछ चीजों से आप एक ऐसा घोल तैयार कर लें जिससे सभी छिपकलियां दुम दबाकर भाग निकलेंगी। 
 

Image: freepik
Advertisement
3/6

किचन में मौजूद काली मिर्च और तंबाकू को पानी में मिलाकर एक घोल बनाएं। इस स्प्रे को उन सभी जगहों पर छिड़क दें जहां छिपकलियों का आतंक रहता है। 
 

Image: Freepik
4/6

अंडों की गंध से छिपकलियां कोसो दूर भागती हैं। ऐसे में उबले अंडों के छिलकों को घर की ऐसी जगहों पर रखें जहां छिपकलियों का आना जाना लगा रहता है। 
 

Image: Pexels
Advertisement
5/6

छिपकली भगाने के लिए लहसुन प्याज के छिलकों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी तेज गंध से भी वो नौ दो ग्यारह हो जाती हैं। लहसुन-प्याज का पेस्ट बनाएं और दीवारों पर स्प्रे करने से भी वो भाग जाएंगी। 
 

Image: Freepik
6/6

इसके अलावा धुंए के उपयोग से भी छिपकलियों को भगाया जा सकता है। नीम की सूखी पत्तियों को घर में जलाएं। इससे परेशान होकर छिपकलियां भाग जाएंगी। 
 

Image: canva

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 5 August 2025 at 21:27 IST