अपडेटेड 12 July 2025 at 22:10 IST

House Flies Problem: बारिश के बाद मक्खियों ने कर दिया है जीना मुश्किल? आजमाएं ये जानदार घरेलू उपाय, मिनटों में पाएंगे छुटकारा

बारिश के मौसम में जहां एक तरफ मौसम सुहाना हो जाता है, वहीं दूसरी ओर घरों में मक्खियों की भरमार परेशान कर देती है। ये न सिर्फ खाने-पीने की चीजों पर बैठती हैं, बल्कि बीमारियों का कारण भी बनती हैं। अगर आप भी मक्खियों से तंग आ चुके हैं, तो हम आपको बताने वाले हैं कुछ आसान से घरेलू उपाय जिनकी मदद लेकर आप आसानी से घर से इन मक्खियों का सफाया कर पाएंगे।

Follow :  
×

Share


1/5

किन बातों का रखें ख्याल?

  1. खाने-पीने की सभी चीजों को ढककर रखें।  
  2. घर में गंदगी को न जमा होने दें।  
Image: Freepik
2/5

कपूर और लौंग जलाएं

एक छोटी कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। इसके धुएं से मक्खियां दूर भागती हैं। कमरे में थोड़ी देर के लिए जलाकर बाहर निकल जाएं और खिड़की खोलें।

Image: Freepik
Advertisement
3/5

तुलसी और पुदीना के पौधे रखें

तुलसी और पुदीना की खुशबू मक्खियों को बिलकुल पसंद नहीं होती है। खिड़कियों के पास या किचन में इन पौधों को रखें। ये मक्खियों को भगाते हैं, बल्कि घर में ताजगी भी लाते हैं।

Image: Freepik
4/5

सेब के सिरका आएगा काम

एक बर्तन में थोड़ा सा सेब का सिरका लें और उसमें कुछ बूंदें लिक्विड डिश सोप की डालें। इसे खुले में रखें या स्प्रे बोतल से मक्खियों पर छिड़कें। सिरके की महक मक्खियों को खींचती है। 

Image: Freepik
Advertisement
5/5

लौंग और नींबू की लें मदद

एक नींबू को दो टुकड़ों में काट लें और उसमें 5–6 लौंग चुभो दें। इन्हें कमरे, किचन या खाने के पास रख दें। इसकी तेज़ गंध मक्खियों को पास फटकने नहीं देती।

Image: Freepik

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 12 July 2025 at 22:10 IST