अपडेटेड 3 June 2025 at 17:03 IST

Makkhi: घर में इस पानी से करें छिड़काव, मक्खियां हो जाएंगी एकदम गायब

How to get rid of flies in the house quickly: घर में मक्खियों से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं? कौन सी गंध मक्खियों को दूर रखती है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Follow :  
×

Share


1/8

How to remove flies from a kitchen? गर्मियों में अक्सर लोगों को मक्खियों के कारण काफी परेशानी होती है। ऐसे में यदि आप कुछ चीजों का छिड़काव आसपास करते हैं तो यहां दिए गए घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं

Image: freepik
2/8

कपूर के इस्तेमाल से मक्खियों को दूर किया जा सकता है।  ऐसे में आप सबसे पहले कपूर का पाउडर लें और एक गिलास पानी में डालें। अब स्प्रे बोतल में पानी को रखें और छिड़कें। इससे फायदा होगा। 

Image: freepik
Advertisement
3/8

पुदीने की पत्तियों के यूज से भी मक्खियों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप पुदीने के पत्तों का पेस्ट बनाएं। अब बने पेस्ट को आप पोंछे के पानी में मिला सकते हैं या आप स्प्रे बोतल में भी रख सकते हैं। 

Image: freepik
4/8

ऐसे में आप अगर पोंछा लगाते हैं तो इससे जमीन पर मक्खियां नहीं आएंगी और अगर आप स्प्रे करते हैं तो मक्खियां तुरंत घर से बाहर हो जाएंगी। 

Image: freepik
Advertisement
5/8

बता दें कि नींबू के छिलके या तेल दोनों ही मक्खियों को बाहर निकालने में आपके काम आ सकते हैं। ऐसे में आप नींबू के छिलके को पानी में डालें और अच्छे से उबालें। 

Image: freepik
6/8

अब बने मिश्रण को छान लें और एक स्प्रे बोतल में रखें या आप बने मिश्रण से पोंछा भी लगा सकते हैं। इसके अलावा आप इस पानी को बोतल में भरें और घर में छिड़काव करें। इससे फायदा होगा। 

Image: freepik
Advertisement
7/8

वैसे तो व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल खाने में किया जाता है लेकिन इसमें मौजूद एसिडिक गुण पाए जाते हैं जो कीड़ों, मक्खियों आदि को दूर कर सकते हैं। 

Image: FREEPIK
8/8

ऐसे में  यदि आप घर में आने वाली मक्खियों से परेशान हैं, तो 2-3 ढक्कन सिरके को एक गिलास पानी में डालें। अब इसे बोतल में भरें और घर में छिड़कें। इससे फायदा होगा।

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 June 2025 at 17:03 IST