अपडेटेड 1 August 2025 at 20:54 IST

Home Flies: केवल 2 रुपये में घर से भाग जाएंगी ये भिनभिनाती मखियां, बस एक बार आजमाएं ये सस्ता सा उपाय

बारिश का मौसम हो या गर्मी का, रसोई और घर के आसपास भिनभिनाती मखियां हर किसी को परेशान करती हैं। ये सिर्फ गंदगी का संकेत नहीं देतीं हैं, बल्कि बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं, क्योंकि ये खाने-पीने की चीजों पर बैठकर उसमें बैक्टीरिया फैला देती हैं। अगर आप भी मखियों से परेशान हैं और रोज-रोज स्प्रे या महंगे उपाय करने से थक चुके हैं, तो हम लाए हैं आपके लिए सिर्फ 2 रुपये का बेहद आसान और घरेलू उपाय, जिससे मखियां घर से भाग जाएंगी और दोबारा लौटकर नहीं आएंगी।

Follow :  
×

Share


1/6

मखियों को भगाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

  • नींबू 
  • लौंग
Image: Canva
2/6

कैसे बनाएं मखियों को भगाने का घरेलू नुस्खा?

  • एक नींबू को बीच से काट लें।
  • अब हर टुकड़े में 4-5 लौंग को चुभा दें।
  • इन नींबू वाले टुकड़ों को अपने किचन, खिड़की के पास या खाने की मेज पर रखें।
Image: freepik
Advertisement
3/6

मखियां इससे दूर क्यों भागती हैं?

  • नींबू की खटास और लौंग की तीखी गंध का कॉम्बिनेशन मखियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
  • यह उपाय 100% नेचुरल है और इसमें कोई केमिकल नहीं होता है।
Image: freepik
4/6

कहां-कहां रखें ये नींबू-लौंग का उपाय?

  • रसोई के सिंक के पास
  • डस्टबिन के आसपास
  • डाइनिंग टेबल पर
  • खिड़की और दरवाजे के पास
Image: Freepik
Advertisement
5/6

कितने समय तक असरदार रहेगा?

1 नींबू और लौंग का यह उपाय 2-3 दिन तक असरदार रहता है। इसके बाद आप लौंग निकालकर फिर से नया नींबू इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image: FREEPIK
6/6

अन्य टिप्स 

  • घर में सफाई का खास ध्यान रखें, खासकर किचन और डस्टबिन एरिया में।
  • खाने की चीजों को ढककर रखें।
  • गंदा पानी और खुले बर्तन घर के आसपास जमा न होने दें।
Image: freepik

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 1 August 2025 at 20:54 IST