Cockroach Removal Tips: गंदे कॉकरोच ने कर लिया किचन-बाथरूम की नालियों पर कब्जा? इन 2 उपायों से मिनटों में हो जाएंगे रफूचक्कर
Cockroach Bhagane Ke Upay: किचन और बाथरूम की नालियों में कॉकरोच होना बहुत आम समस्या है। ये न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। अगर आप भी इनसे परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद हल्दी से ही आप इन्हें आसानी से भगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन्हें भगाने के आसान उपाय-
उपाय 1: हल्दी और बेकिंग सोडा का मिश्रण: 1 चम्मच हल्दी लें और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें। इससे कॉकरोच जल्दी भाग जाते हैं।
इस पेस्ट को किचन और बाथरूम की नालियों के आसपास लगा दें। रात भर ऐसे ही छोड़ दें। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और बेकिंग सोडा कॉकरोच को खत्म करने में मदद करता है।
Advertisement
उपाय 2: हल्दी और नीम पाउडर: 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच नीम का पाउडर मिलाकर इस मिश्रण को सूखा ही नालियों और कोनों में छिड़क दें। जहां कॉकरोच ज्यादा दिखते हैं, वहां खास ध्यान दें।
नीम और हल्दी दोनों ही प्राकृतिक कीट-नाशक हैं। इनकी गंध कॉकरोच को दूर भगाती है।
Advertisement
किचन और बाथरूम को हमेशा साफ रखें। नालियों में जमी गंदगी को समय-समय पर साफ करें। खाने की चीजें खुली न छोड़ें। रात में सिंक को सूखा रखने की कोशिश करें।
Image: Freepikकॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए महंगे केमिकल्स की जरूरत नहीं है। हल्दी जैसे घरेलू उपाय से भी आप आसानी से इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
Advertisement
बस थोड़ी सी नियमितता और सफाई रखें ताकि आपका घर रहेगा साफ और कीट-मुक्त रहे।
Image: FreepikPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 4 April 2026 at 12:52 IST