अपडेटेड 19 August 2025 at 20:42 IST

Kankhajura: घर में बढ़ते जा रहे हैं कनखजूरे? तुरंत करें मुफ्त का ये उपाय, किचन और बाथरूम दिखेगा साफ

बरसात के मौसम में या नमी वाले इलाकों में अक्सर घरों में कनखजूरे नजर आने लगते हैं। हालांकि, घर में बार-बार उनका दिखना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। खासतौर पर किचन और बाथरूम जैसी जगहें, जहां नमी और गंदगी ज्यादा होती है, वहां कनखजूरे जल्दी पनपते हैं। बता दें कि कुछ आसान और मुफ्त घरेलू उपाय अपनाकर आप इन्हें घर से दूर भगा सकते हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

नींबू और नमक का घोल

नींबू और नमक दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। एक बाल्टी पानी में दोनों को मिलाकर किचन व बाथरूम की फर्श को साफ करें। इससे नमी कम होगी।

Image: Freepik
2/6

कपूर का इस्तेमाल

कपूर की गंध कनखजूरे और कई कीड़ों को पसंद नहीं आती है। किचन और बाथरूम के कोनों में कपूर रख दें या कपूर जलाकर धुआं कर दें। इससे कनखजूरे भाग जाएंगे।

Image: Freepik
Advertisement
3/6

हल्दी का छिड़काव

हल्दी भी एक नेचुरल कीट भगाने वाला मसाला है। जिन जगहों पर अक्सर कनखजूरे नजर आते हैं, वहां हल्दी पाउडर छिड़क दें। इसकी गंध और गुणों से कनखजूरे पास नहीं भटकेंगे।

Image: Freepik
4/6

प्याज और लहसुन का जूस

प्याज और लहसुन का रस कनखजूरे को बिल्कुल पसंद नहीं होता है। इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बना लें और उन जगहों पर छिड़कें जहां कनखजूरे नजर आते हैं।

Image: Shutterstock
Advertisement
5/6

घर को रखें सूखा

कनखजूरे नमी वाली जगहों पर ज्यादा रहते हैं। इसलिए बाथरूम और किचन की फर्श हमेशा सूखी रखें। पोछा लगाने के बाद थोड़ी देर पंखा चला दें ताकि नमी कम हो जाए।

Image: Freepik
6/6

अन्य जरूरी बातें

  • घर के कोनों और ड्रेनेज सिस्टम को हमेशा साफ रखें।
  • किचन और बाथरूम में पानी जमा न होने दें।
  • महीने में कम से कम एक बार घर की गहरी सफाई जरूर करें।
Image: Freepik

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 19 August 2025 at 16:48 IST