अपडेटेड 31 July 2025 at 22:24 IST

Kankhajura: बारिश में घर की नाली से निकलते हैं डरावने कनखजूरे? आजमाएं 10 रुपये का यह नुस्खा, हो जाएगी एंट्री बंद

बारिश का मौसम जहां ठंडक और सुकून लेकर आता है, वहीं कई बार यह घर में परेशानियां भी साथ लाता है। खासकर जब बात हो कनखजूरों की तो गीली जमीन और नमी वाले मौसम में ये छोटे मगर डरावने जीव अक्सर घर की नालियों, बाथरूम और किचन के कोनों से निकल आते हैं। इनकी मौजूदगी से डर तो लगता ही है। साथ ही, ये स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं। अगर आप भी बारिश में इन कनखजूरों से परेशान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा आसान घरेलू नुस्खा इससे कनखजूरों की एंट्री पर लग जाएगी पूरी तरह से रोक।

Follow :  
×

Share


1/8

किन चीजों का करें इस्तेमाल?

  • बोरिक पाउडर 
  • नींबू
  • पानी
Image: Shutterstock
2/8

कैसे बनाएं और करें इस्तेमाल?

  • एक कटोरी में 2 चम्मच बोरिक पाउडर लें।
  • उसमें आधे नींबू का रस निचोड़ें।
  • अब थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें।
     
Image: Shutterstock
Advertisement
3/8

इस पेस्ट को उन जगहों पर लगाएं जहां से कनखजूर निकलते हैं, जैसे नाली के किनारे, बाथरूम की दरारें, रसोई के सिंक के पास, और घर के बाहरी कोने आदि।

Image: Freepik
4/8

क्या है फायदे?

सस्ता और असरदार - महंगे केमिकल्स की ज़रूरत नहीं।

Image: Shutterstock
Advertisement
5/8

सुरक्षित - बोरिक पाउडर कम मात्रा में इस्तेमाल होने पर इंसानों के लिए हानिकारक नहीं होता है।

Image: Shutterstock
6/8

दूधिया सफाई - नींबू की खुशबू से घर ताजा भी लगेगा और कीड़े भी दूर रहेंगे।

Image: Shutterstock
Advertisement
7/8

इन बातों का रखें ध्यान

छोटे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। हर 3-4 दिन में एक बार इस पेस्ट को दोबारा लगाएं जब तक मौसम सूखा न हो जाए। घर में नमी न बनने दें।
 

Image: Shutterstock
8/8

नालियों और बाथरूम की सफाई समय-समय पर करें। घर की दरारों को सील करवाएं।

Image: Shutterstock

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 31 July 2025 at 22:24 IST