अपडेटेड 5 June 2025 at 14:47 IST
बारिश के मौसम में किचन में मक्खियों से हैं परेशान? मुफ्त में अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा छुटकारा
मानसून के दस्तक के साथ ही बारिश का दौर जारी है। बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़े बहुत ज्यादा परेशान करते हैं, खासतौर पर रसोई में मक्खियों का मंडराना बेहद आम बात है। हम आपको बता रहे हैं आसान घरेलू उपाय जिससे आप मक्खियों से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं।
बारिश के मौसम में चाहे आप कितनी भी सफाई रखें, मक्खियां कहीं न कहीं से घर में घुस ही जाती हैं। ऐसे में आप परेशान होने के बजाय कुछ आसान टिप्स के जरिए मक्खियों को घर से भगा सकते हैं।
Image: freepikनींबू और लौंग का उपाय- एक नींबू को आधा काटें और उसमें कुछ लौंग गड़ा दें। इसे किचन या घर के कोनों में रखें। इसकी गंध से मक्खियां दूर भागती हैं।
Image: FreepikAdvertisement
तुलसी का पौधा और पत्ती- तुलसी की गंध से भी मक्खियां नफरत करती हैं। रसोई की खिड़की या दरवाजे के पास तुलसी का पौधा रखने से मक्खियां पास नहीं आतीं।
Image: Freepikसिरके और डिश वॉश लिक्विड का ट्रैप- एक कटोरी में एप्पल साइडर विनेगर और थोड़ा डिश वॉश लिक्विड मिलाएं। इसे खुले में रखें। मक्खियां इसकी गंध से आकर्षित होकर उसमें फंस जाती हैं।
Image: freepikAdvertisement
मिर्ची स्प्रे- अगर घर में मक्खियां ज्यादा हो रही हैं तो आप मिर्ची स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खुशबू से भी मक्खियां दूर भाग जाती हैं।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 5 June 2025 at 14:44 IST