अपडेटेड 2 February 2026 at 12:59 IST

Water for Weight Loss: नहीं पड़ेगी डाइट की जरूरत! अब केवल पानी पीकर घटाएं वजन, लेकिन जान लें सही तरीका

Water for Weight Loss: पानी शरीर के लिए काफी जरूरी होता है जिसके बिना रह पाना मुश्किल है। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन 7-8 गिलास पानी पीना ही चाहिए। हालांकि, क्या आपको पता है कि पानी वजन घटाने के भी काम आता है।

Follow :  
×

Share


1/7

मोटापा दुनियाभर में बड़ी समस्या बनता जा रहा है। लोग वर्कआउट या महंगे डाइट प्लान में काफी पैसा खर्च कर देते हैं। ऐसे में अगर आपको सही तरीका पता है तो आप घर बैठे ही बड़ी आसानी से वजन घटा सकते हैं।

Image: freepik
2/7

अगर आप पानी पीकर वेट लॉस करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि कितनी मात्रा में और दिन के किस समय और किस तरीके से इसका सेवन करना है। पानी पीने से भूख कम होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

Image: freepik
Advertisement
3/7

खाने से 30 मिनट पहले 2 कप पानी पिएंगे तो भूख कम लगेगी जिससे कैलरी बर्न करने में मदद मिलती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से फैट तेजी से बर्न होता है और शरीर में पानी जमा होने की समस्या कम होती है।

Image: freepik
4/7

ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म में थोड़ी तेजी आ सकती है, क्योंकि शरीर इसे गर्म करने में एनर्जी लगाएगा। सामान्य तौर पर महिलाओं को कम से कम 9 कप और पुरुषों को 13 कप पानी पीने की सलाह दी जाती है।

Image: freepik
Advertisement
5/7

ये नहीं है कि आप एक बार में सारा पानी पी जाएं। आपको दिनभर धीरे-धीरे पानी पीना है जिससे शरीर हाईड्रेट रहेगा और पेट फूलने जैसी समस्या भी कम होगी। ये पेट भी भरा रखेगा ताकि आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी। 

Image: freepik
6/7

आप सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिएं, फिर खाने से पहले पिएं। आप अपने पास एक बोतल में पानी भरकर रख लें जिससे आपको पानी पीना याद रहे। सोडा, जूस और कोल्ड ड्रिंक की जगह पानी पीने की आदत डालें। 

Image: freepik
Advertisement
7/7

असर तेज करने के लिए आप गुनगुने पानी में नींबू का रस, जीरा और हल्दी मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे ना केवल स्वाद आएगा, बल्कि ये शरीर को और भी बहुत से फायदे पहुंचाएगा।

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 12:59 IST