अपडेटेड 13 August 2025 at 20:15 IST

Facial Glow: गुलाब की पंखुड़ियों के साथ इन चीजों को मिलाकर करें फेशियल, 10 रुपये से भी कम में चेहरा जाएगा चमक

गुलाब की पंखुड़ियां सिर्फ देखने में ही सुंदर नहीं होतीं है, बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। इनमें नैचुरल ऑयल, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो चेहरे की गंदगी हटाकर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं। वहीं क्या आप जानते हैं कि घर पर ही गुलाब की पंखुड़ियों से फेशियल बना सकते हैं और वह भी 10 रुपये से कम खर्च में।आइये जानते हैं कैसे?

Follow :  
×

Share


1/8

फेशियल करने के फायदे

  • त्वचा की गहराई से सफाई। 
  • टैनिंग और डलनेस कम करना। 
  • पिंपल्स और दाग-धब्बे हल्के करना। 
  • स्किन को नैचुरल पिंक ग्लो देना। 
Image: Freepik
2/8

गुलाब की पंखुड़ियों से फेशियल बनाने का तरीका

सामग्री

  • 8-10 गुलाब की पंखुड़ियां
  • 1 चम्मच दही 
  • ½ चम्मच शहद
  • 1 चम्मच बेसन 
Image: Freepik
Advertisement
3/8

स्टेप 1: क्लींजर

  • गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर पीस लें और उसमें थोड़ा दूध मिलाएं। 
  • अब इससे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और पानी से धो लें। 
  • इससे धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी।
Image: Pexels
4/8

स्टेप 2 : स्क्रब

  • पंखुड़ियों के पेस्ट में ½ चम्मच चीनी और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर रगड़ें। 
  • यह डेड स्किन हटाएगा और चेहरा मुलायम बनेगा।
Image: Freepik
Advertisement
5/8

स्टेप 3 : फेस पैक

  • एक बाउल में गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट, दही, शहद और बेसन मिलाएं।
  • इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
Image: Freepik
6/8

स्टेप 4 : टोनिंग

  • गुलाब जल को कॉटन पैड में लेकर पूरे चेहरे पर लगाएं। 
  • यह पोर्स को टाइट करेगा और फ्रेशनेस लाएगा।
Image: Shutterstock
Advertisement
7/8

स्टेप 5 : मॉइस्चराइजिंग 

आखिर में चेहरे की त्वचा को मॉइस्चराइजर की मदद मॉइस्चराइज करना बिल्कुल भी न भूलें। 

Image: Freepik
8/8

हफ्ते में 1-2 बार यह फेशियल करने से चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी रहेगा।

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 13 August 2025 at 17:37 IST