अपडेटेड 20 August 2025 at 18:02 IST

Parlour Facial: पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए घर पर कच्चे दूध से करें फेशियल, मिनटों में चमक जाएगा चेहरा

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए हम अक्सर पार्लर जाते हैं, लेकिन हर बार पार्लर जाना और केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही कच्चे दूध से पार्लर जैसा फेशियल कर सकती हैं। कच्चे दूध में विटामिन, मिनरल्स और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ-साथ नेचुरल ग्लो भी देता है। आइए जानते हैं आसान स्टेप्स, जिससे आप घर बैठे ही मिनटों में पा सकती हैं पार्लर जैसा निखार।

Follow :  
×

Share


1/6

क्लींजिंग

सबसे पहले कॉटन की मदद से चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर 5 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे चेहरे की गंदगी और ऑयल आसानी से निकल जाएगा।

Image: Pexels
2/6

स्क्रबिंग

1 चम्मच ओट्स या बेसन में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से 2-3 मिनट तक चेहरे पर गोल-गोल हल्की मसाज करें। इससे डेड स्किन और ब्लैकहेड्स साफ हो जाएंगे।

Image: Freepik
Advertisement
3/6

फेस पैक

2 चम्मच कच्चा दूध, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। पैक सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

Image: Freepik
4/6

मॉइस्चराइजिंग

चेहरे को धोने के बाद हल्का सा एलोवेरा जेल या कोई भी हल्का मॉइस्चराइज़र लगा लें। इससे त्वचा हाइड्रेट और सॉफ्ट बनी रहेगी।

Image: Unsplash
Advertisement
5/6

कच्चे दूध से फेशियल करने के फायदे

त्वचा से धूल-मिट्टी और टैनिंग हटाता है। स्किन को नेचुरल ग्लो और ब्राइटनेस देता है।
 

Image: Shutterstock
6/6

ड्राई स्किन को हाइड्रेट करता है और ऑयली स्किन को बैलेंस करता है।  चेहरे को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 18:02 IST