अपडेटेड 5 December 2025 at 08:32 IST

Sweet Potato: अंगीठी जैसा स्वाद पाने के लिए बिना पानी के इन आसान हैक्स की मदद से कुकर में बनाएं शकरकंदी, नहीं पड़ेगी कोयले की भी जरूरत

सर्दियों में गरम-गरम शकरकंदी का मजा ही अलग होता है। सड़क किनारे अंगीठी पर सिकती शकरकंदी का स्मोकी और देसी स्वाद सबको पसंद आता है। लेकिन अगर घर में अंगीठी या कोयला नहीं है, तो कुछ आसान हैक्स की मदद से आप प्रेशर कुकर में ही बिल्कुल वैसा ही स्वाद पा सकते हैं और वो भी बिना पानी डाले।

Follow :  
×

Share


1/8

कुकर को पहले से गर्म करें 

शकरकंदी बनाने के लिए सबसे पहले कुकर को 2–3 मिनट तक खाली ही गर्म करें। इससे कुकर का अंदरूनी तापमान बढ़ जाता है और शकरकंदी में हल्का सा ‘‘रोस्टेड’’ फ्लेवर आ जाता है।

Image: Freepik
2/8

कुकर को पहले से गर्म करें 

कुकर में बिना पानी की शकरकंदी बनाने के लिए सबसे पहले कुकर को 2–3 मिनट तक खाली ही गर्म करें। इससे कुकर का अंदरूनी तापमान बढ़ जाता है और हल्का सा रोस्टेड फ्लेवर आ जाता है।

Image: freepik
Advertisement
3/8

एक चम्मच नमक का उपयोग  

कुकर के तले में 2–3 बड़े चम्मच मोटा नमक डालें। यह कुकर में डायरेक्ट हीट को बैलेंस करता है।  हल्की-सी स्मोकी खुशबू देता है। 

Image: Freepik
4/8

बिना पानी के कुकर में शकरकंदी रखें

इसे अच्छे से धोकर सुखा लें। अब उन्हें कुकर में नमक के ऊपर रख दें।  कोई पानी बिल्कुल न डालें। इससे शकरकंदी खुद की ही नमी में पकती है और अंगीठी जैसा टेक्सचर देती है।

Image: freepik
Advertisement
5/8

धीमी आंच पर पकाएं

कुकर का ढक्कन लगाकर सीटी निकाल दें। अब बहुत धीमी आंच पर 20-25 मिनट पकने दें।

Image: Freepik
6/8

बीच में दो बार कुकर को हिलाएं

हर 8-10 मिनट में कुकर को हल्का-सा हिलाएं। इससे शकरकंदी चारों तरफ से समान रूप से सिकती है और स्वाद और बेहतर मिलता है।

Image: Freepik
Advertisement
7/8

भुनने की खुशबू आए तो गैस बंद करें

जब कुकर से हल्की-सी भुनी शकरकंदी की खुशबू आने लगे, गैस बंद कर दें और 5 मिनट बाद ढक्कन खोलें।

 

Image: freepik
8/8

घर पर बिना कोयले, बिना ओवन और बिना किसी झंझट के आप कुकर में ही अंगीठी जैसी शकरकंदी बना सकते हैं। 

Image: Freepik

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 5 December 2025 at 08:24 IST