अपडेटेड 23 October 2025 at 16:07 IST

Woolen Clothes Cleaning: ठंड के दस्तक देते ही निकालना है ऊनी कपड़े? बिना ड्राईक्लीन करवाए घरेलू उपाय से चमकाएं, बदबू भी होगी दूर

सर्दियां आते ही ऊनी कपड़ों का मौसम भी शुरू हो जाता है। लेकिन ऊनी कपड़ों की सबसे बड़ी दिक्कत होती है, इन्हें बार-बार धोना और उनकी चमक बनाए रखना। अक्सर लोग डरते हैं कि धोने से स्वेटर, शॉल या जैकेट खराब न हो जाएं, इसलिए ड्राईक्लीन करवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू उपायों से आप घर पर ही अपने ऊनी कपड़े एकदम नए जैसे साफ रख सकते हैं? आइये जानते हैं कैसे-

Follow :  
×

Share


1/9

सिरके से दूर करें बदबू और गंदगी

ऊनी कपड़ों में हल्की बदबू है, तो बाल्टी में ठंडा पानी लें और उसमें 1 कप सफेद सिरका मिलाकर कपड़ों को 10 मिनट के लिए इसमें भिगो दें। 

Image: Freepik
2/9

फिर सादे पानी से धो लें। इससे कपड़ों की गंध चली जाएगी और फाइबर भी नरम रहेंगे।

Image: Freepik
Advertisement
3/9

शैम्पू से करें जेंटल वॉश

डिटर्जेंट की जगह हल्का बेबी शैम्पू इस्तेमाल करें। ठंडे पानी में एक ढक्कन शैम्पू मिलाकर ऊनी कपड़ों को कुछ देर भिगोएं। 

Image: freepik
4/9

फिर हल्के हाथों से मसलें और साफ पानी से धो लें। इससे ऊन की चमक बनी रहती है और कपड़ा सिकुड़ता नहीं है।

Image: Shutterstock
Advertisement
5/9

बेकिंग सोडा से हटाएं पुरानी बदबू

अगर लंबे समय से रखे ऊनी कपड़ों में सीलन या बंद अलमारी की गंध है, तो धोने से पहले पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़े को कुछ देर भिगोकर धो लें। 

Image: freepik
6/9

फोल्ड करके रखें, टांगें नहीं

ऊनी कपड़ों को हैंगर पर टांगने से उनका शेप बिगड़ सकता है। उन्हें फोल्ड करके रखें और बीच में कपूर की टिकिया या लैवेंडर सैशे रख दें। इससे नमी और कीड़ों से बचाव रहेगा।

Image: Freepik
Advertisement
7/9

धूप नहीं, छांव में सुखाएं

ऊनी कपड़ों को कभी भी तेज धूप में न सुखाएं। इन्हें हल्की छांव या कमरे के अंदर हवा वाली जगह पर फैलाकर सुखाएं। इससे फाइबर खराब नहीं होते और कपड़े की फिटिंग बनी रहती है।

Image: Shutterstock
8/9

अन्य टिप्स

कपड़ों की चमक बनाए रखने के लिए धोने के बाद आखिरी रिंस में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिला सकते हैं। इससे कपड़े मुलायम और नए जैसे दिखेंगे।

Image: Unsplash
Advertisement
9/9

अब ऊनी कपड़ों की सफाई के लिए ड्राईक्लीन पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। बस इन आसान घरेलू उपायों को अपनाइए और आपके कपड़े रहेंगे चमचमाते, नरम और महकदार पूरे मौसम भर।

Image: Shutterstock

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 23 October 2025 at 16:07 IST