अपडेटेड 22 November 2025 at 17:27 IST

Steel Bucket Cleaning Tips: स्टील की बाल्टी में जम गए हैं पानी के निशान? इन आसान तरीकों से करें साफ, दिखेगी नई जैसी

Balti Ko Saaf Karne Ke Gharelu Upay In Hindi: अपने घर को साफ-सुथरा रखना हम सभी चाहते हैं। घर की स्टील वाली बाल्टी में समय के साथ सफेद धब्बे और पानी के निशान जम जाते हैं। ये निशान देखने में गंदे लगते हैं और बाल्टी की चमक भी खत्म कर देते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप अपनी स्टील बाल्टी को फिर से नई जैसी चमका सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप आसानी से बाल्टी को साफ कर सकते हैं।

Follow :  
×

Share


1/8

स्टील की बाल्टी में पानी के निशान क्यों पड़ते हैं?

खारे पानी का इस्तेमाल करना। बाल्टी सुखाए बिना छोड़ देना या बाल्टी में बचा हुआ पानी रह जाना। साबुन और गंदगी का जमना। लंबे समय तक सफाई न करना। 

Image: Freepik
2/8

नींबू और नमक का कमाल 

नींबू को आधा काट लें और उस पर थोड़ा नमक छिड़कें। अब इसे बाल्टी के दागों पर रगड़ें। 5-10 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे बाल्टी चमकने लगेगी।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

सिरका और बेकिंग सोडा 

बाल्टी में थोड़ा सिरका डालें और ऊपर से बेकिंग सोडा छिड़कें। झाग बनने दें और फिर स्क्रबर से हल्के हाथों से साफ करें। यह जिद्दी दाग भी हटा देता है।

Image: freepik
4/8

टूथपेस्ट से पाएं शाइन 

थोड़ा सफेद टूथपेस्ट लेकर दाग वाली जगह पर लगाएं और इसे कपड़े से पोंछ दें। इससे पहली बार में ही बाल्टी में अच्छी चमक आ जाएगी।

Image: Freepik
Advertisement
5/8

फिटकरी और पानी 

फिटकरी को पानी में घोलकर बाल्टी पर रगड़ें। यह न सिर्फ दाग हटाता है बल्कि बैक्टीरिया भी खत्म करने में सहायता करता है।

Image: Shutterstock
6/8

नमक और सिरके का मिश्रण 

नमक और सिरका मिलाकर पेस्ट बनाएं और इन जिद्दी दागों पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें। इसके बाद फिर स्क्रब करें और धो लें।

Image: Freepik
Advertisement
7/8

बाल्टी को चमकदार रखने के टिप्स

इस्तेमाल करने के बाद बाल्टी को सूखे कपड़े से पोंछ दें। हफ्ते में एक बार सफाई जरूर करें। गंदे स्क्रबर या तेज केमिकल को न इस्तेमाल करें। साथ ही, बाल्टी को हमेशा सूखा रखें।

Image: Freepik
8/8

स्टील की बाल्टी में पानी के निशान पड़ना आम बात है, लेकिन इन्हें हटाना कोई मुश्किल नहीं है। केवल थोड़ी सी मेहनत से ये आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी बाल्टी को फिर से चमकदार और नई जैसी बना सकते हैं।

Image: Freepik

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 22 November 2025 at 17:27 IST