अपडेटेड 12 August 2025 at 18:51 IST
Smelly Bathroom Floor: बाथरूम के फर्श से आने लगी है बदबू? तो घर पर इस मुफ्त के क्लीनर से करें सफाई, गुसलखाना जाएगा महक
बाथरूम घर का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन अगर यहां से बदबू आने लगे तो माहौल बिगड़ जाता है। कई बार बाथरूम के फर्श पर जमी गंदगी, साबुन का मैल, पानी का ठहरना और नालियों में जमी गंदगी से बदबू फैलने लगती है। महंगे क्लीनर तो सब इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मुफ्त और आसान घरेलू क्लीनर बताएंगे, जिसे बनाने में आपका एक रुपया भी खर्च नहीं होगा, और बाथरूम ताजगी से भर जाएगा।
1/6
बाथरूम में बदबू आने के कारण
- फर्श की टाइल्स के बीच जमी गंदगी होना।
- नाली में जमे बाल, साबुन और गंदा पानी होना।
- लगातार नमी और वेंटिलेशन की कमी होना।
- सफाई न करने पर बैक्टीरिया का जमाव होना।
2/6
घरेलू क्लीनर बनाने का तरीका
सामग्री
- 1 बाल्टी गर्म पानी
- नींबू के बचे हुए छिलके
Advertisement
3/6
कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें?
एक बाल्टी में गर्म पानी लें। इसमें नींबू के छिलके डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को फर्श पर डालें और ब्रश से अच्छी तरह रगड़ें।
Image: Freepik4/6
खासकर टाइल्स के जोड़ और नाली के पास अच्छी तरह सफाई करें। 5 मिनट बाद साफ पानी से फर्श धो लें।
Image: FreepikAdvertisement
5/6
क्या हैं फायदे?
- नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड गंदगी और मैल को आसानी से हटा देता है।
- इसकी खुशबू बदबू को दूर कर बाथरूम में ताजगी भर देती है।
- बैक्टीरिया और कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं।
6/6
अगर रोजाना पूरी सफाई का समय नहीं है, तो बस नाली के पास नींबू का पानी डाल दें, बदबू दूर हो जाएगी।
Image: ShutterstockPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 12 August 2025 at 18:51 IST