अपडेटेड 18 November 2025 at 16:38 IST

Electric Kettle Cleaning: अंदर से गंदी और बदबूदार इलेक्ट्रिक केतली को साफ करने के लिए घर पर बनाएं घोल, दिखेगी नई जैसी

Tips To Clean Electric Kettle: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल हम रोजाना चाय, कॉफी या पानी गर्म करने के लिए करते हैं। लेकिन लगातार इस्तेमाल से इसके अंदर सफेद लाइनिंग, दाग और बदबू जमने लगती है। अगर समय पर इसे साफ न किया जाए, तो केतली जल्दी खराब भी हो सकती है और पानी में अजीब सी गंध आने लगती है। इसे चमकाने के लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है, बल्कि सिर्फ घर के में रखी चीजों से बने घोल से इसे साफ़ किया जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे?

Follow :  
×

Share


1/6

सिरके का घोल

  • केतली में 1 कप सिरका और पानी डालें।
  • इसे ऑन करके उबाल लें।
  • 10-15 मिनट ठंडा होने दें।
  • अब घोल को फेंककर केतली को साफ पानी से 2-3 बार धो लें।
  • इससे लाइमस्केल, सफेद जमाव और बदबू तुरंत हट जाती है।
Image: Freepik
2/6

नींबू का घोल

  • 1-2 नींबू निचोड़कर रस केतली में डालें।
  • बचा हुआ नींबू छिलका भी अंदर डाल दें।
  • आधी केतली तक पानी भरकर उबाल लें।
  • ठंडा होने पर हल्का-सा ब्रश चलाकर धो लें।
Image: Freepik
Advertisement
3/6

बेकिंग सोडा का घोल

  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा को 1 ग्लास पानी में मिलाकर केतली में डालें और उबालें।
  • ठंडा होने पर नरम कपड़े से पोंछ लें।
  • यह केतली के अंदर की गहरी गंदगी को साफ करेगा।
Image: freepik
4/6

केतली के ढक्कन और फिल्टर की सफाई करने के लिए इन्हें एक बाउल में निकालकर गुनगुने पानी में सिरका डालकर 10 मिनट भिगो दें।

Image: Freepik
Advertisement
5/6

हल्के ब्रश से साफ करें और धो लें। फिल्टर साफ होने से पानी की टेस्ट और क्वालिटी दोनों बेहतर रहती है।

Image: Freepik
6/6

इलेक्ट्रिक केतली को चमकाना बहुत आसान है। समय-समय पर सफाई से इसकी लाइफ भी बढ़ती है और पानी भी हमेशा फ्रेश रहता है।

Image: Freepik

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 18 November 2025 at 16:38 IST