अपडेटेड 17 September 2025 at 22:30 IST
Dirty Bathroom Tiles: पीली पड़ी बदबूदार टाइल्स को साफ करने के लिए नींबू का ये नुस्खा है असरदार, पहली ही सफाई में चम-चमा जाएगा बाथरूम
बाथरूम की टाइल्स समय के साथ पीली और बदबूदार हो जाती हैं। खासकर नमी और पानी की वजह से उन पर दाग और गंदगी जम जाती है। महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करने के बाद भी कभी-कभी मनचाहा नतीजा नहीं मिलता है। ऐसे में किचन में मौजूद नींबू आपकी बड़ी मदद कर सकता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड टाइल्स की जिद्दी गंदगी और बदबू को आसानी से दूर कर देता है। आइए जानते हैं बाथरूम की टाइल्स साफ करने के लिए आसान और असरदार नुस्खा क्या है?
1/5
नींबू से टाइल्स साफ करने का आसान तरीका
2-3 नींबू लेकर उनका रस एक कटोरी में निकाल लें। नींबू के रस में 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इससे एक झागदार पेस्ट तैयार हो जाएगा।
Image: Freepik
2/5
इस पेस्ट को पुराने ब्रश या स्क्रबर की मदद से टाइल्स पर लगाकर अच्छे से रगड़ें। पेस्ट को टाइल्स पर थोड़ी देर लगा रहने दें ताकि जमी गंदगी आसानी से ढीली हो जाए।
Image: ShutterstockAdvertisement
3/5
अब साफ पानी से टाइल्स को धो लें। टाइल्स तुरंत चमक उठेंगी और बदबू भी गायब हो जाएगी।
4/5
क्या हैं फायदे?
- टाइल्स पर जमी पीली परत और दाग हट जाएंगे।
- बाथरूम से आने वाली सीलन और बदबू दूर होगी।
- टाइल्स होंगी नई जैसी चमकदार।
- यह नुस्खा 100% नेचुरल और केमिकल-फ्री है।
Advertisement
5/5
अगर आप चाहते हैं कि बाथरूम हमेशा साफ और चमकदार दिखे तो हफ्ते में एक बार इस नींबू-बेकिंग सोडा के नुस्खे को जरूर अपनाएं। इससे आपकी टाइल्स हमेशा नई जैसी चमकेंगी और बाथरूम महकेगा भी।
Image: FreepikPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 17 September 2025 at 22:30 IST