Termite Cleaning: पुराने लकड़ी के फर्नीचर को साफ करने के लिए काम आएंगे ये हैक्स, दीमक की होगी छुट्टी, चमचम करेगा घर

लकड़ी के फर्नीचर घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। लेकिन वक्त के साथ इन पर धूल, दाग और दीमक का असर दिखने लगता है। पुराने लकड़ी के फर्नीचर की सफाई करते समय अगर थोड़ी सी समझदारी और घरेलू नुस्खे अपनाए जाएं, तो ये फिर से नए जैसे चमकने लगते हैं। चलिए जानते हैं कुछ आसान और असरदार हैक्स

Follow :  
×

Share


1/6

नींबू और ऑलिव ऑयल से करें पॉलिश

  • एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं।
  • मुलायम सूखे कपड़े को फर्नीचर पर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • यह लकड़ी को प्राकृतिक चमक देने में मदद करेगा। 
     
Image: Freepik
2/6

नीम के तेल से हटाएं दीमक

  • फर्नीचर में दीमक लग गई है, तो नीम का तेल एक असरदार उपाय है।
  • सूखे कपड़े पर नीम का तेल फर्नीचर की दरारों, कोनों और पीछे के हिस्सों पर लगाएं।
  • यह दीमक को मारने में सहायता करेगा।
Image: freepik
Advertisement
3/6

कपूर और लौंग का इस्तेमाल

  • दीमक और कीड़े लकड़ी की गंध से आकर्षित होते हैं।
  • आप लकड़ी के पास कपूर या लौंग के पाउच रख दें।
  • इसकी खुशबू से कीड़े और दीमक पास नहीं फटकेंगे।
Image: Freepik
4/6

माइक्रोफाइबर डस्टर से सफाई

  • रोजाना या हफ्ते में 2-3 बार मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े से फर्नीचर को पोंछें।
  • इससे धूल जमने नहीं पाएगी और फर्नीचर हमेशा चमकदार रहेगा।
Image: Freepik
Advertisement
5/6

अन्य जरूरी टिप्स

  • लकड़ी के फर्नीचर को नमी या धूप से दूर रखें।
  • नारियल तेल कपड़े पर लेकर हल्के हाथों से साफ करें।
  • कभी भी लकड़ी पर पानी या गीला कपड़ा इस्तेमाल न करें।
Image: Freepik
6/6

इन आसान ड्राई क्लीनिंग हैक्स की मदद से आपका पुराना लकड़ी का फर्नीचर फिर से नया जैसा चमकने लगेगा।

Image: Canva

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 October 2025 at 21:35 IST