अपडेटेड 28 August 2025 at 08:26 IST

Cleaning Tips: डस्टबिन में पड़े सफेद और पीले कीड़ों से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू ट्रिक्स

Cleaning Tips: घर की डस्टबिन में अक्सर सफेद और पीले कीड़े पड़ जाते हैं। ये सिर्फ गंदगी ही नहीं फैलाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी खतरा बन जाते हैं। इससे बचने के लिए हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं। इनका इस्तेमाल करके आप हमेशा डस्टबिन को साफ और कीड़ों से मुक्त कर सकते हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

क्यों पड़ते हैं डस्टबिन में कीड़े?

डस्टबिन में गीला कचरा और नमी मक्खियों को पनपा है। मक्खियां उसमें अंडे देते हैं जिसके कुछ घंटों बाद ही उसमें सफेद और पीले कीड़े निकलते हैं।

Image: freepik
2/7

डस्टबिन को हमेशा करें साफ

रोजाना डस्टबिन खाली करने के बाद उसे डिटर्जेंट या फिनाइल के पानी से अच्छे से धोएं। इससे बैक्टीरिया और कीड़े नहीं बढ़ते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
3/7

नमक और ब्लीच को छिड़कें

डस्टबिन में कीड़े पड़ गए हैं तो उनपर नमक या फिर ब्लीच पाउडर का छिड़काव कर दें। ये घरेलू ट्रिक तुरंत असर दिखाती है।

Image: Freepik
4/7

नींबू और सिरके का घोल

सिरका और नींबू का घोल बनाकर डस्टबिन पर छिड़क दें। इससे बदबू दूर हो जाती है और कीड़े पास नहीं आते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
5/7

पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल

कचरे को पॉलीथिन या डस्टबिन बैग में ही डालें। इससे गंदगी चिपकती नहीं है। आपको सफाई करने में भी आसानी रहती है।

Image: Freepik
6/7

ढक्कन वाला डस्टबिन का इस्तेमाल

ओपन डस्टबिन की बजाय आप ढक्कन वाले डस्टबिन को रखें। इससे मक्खियां अंडे नहीं दे पाते हैं और कीड़ों की समस्या भी कम हो जाती है।

Image: freepik
Advertisement
7/7

हेल्थ के लिए जरूरी

डस्टबिन के कीड़े घर के खाने तक पहुंचकर बीमारियां फैला सकते हैं। ऊपर बताएं गईं आसान ट्रिक से आप घर को साफ और सुरक्षित रख सकते हैं। 

Image: freepik

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 28 August 2025 at 08:26 IST