अपडेटेड 21 August 2025 at 17:38 IST

Dirty Kitchen Tiles: खाना बनाते समय गैस के पास की टाइल्स पर जम जाते हैं गंदे दाग? इस मुफ्त के घोल से करें इसे तुरंत साफ, चम-चम करेगी रसोई

रसोई हर घर का सबसे अहम हिस्सा होती है। लेकिन खाना बनाते समय गैस के पास की टाइल्स पर तेल, मसाले और धुएं की वजह से जिद्दी दाग जम जाते हैं। ये दाग जितने खराब दिखते हैं, उतना ही इन्हें हटाना मुश्किल लगता है। अगर आप भी बार-बार महंगे क्लीनर इस्तेमाल करके थक चुकी हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। घर पर ही मौजूद सामान से आप इन टाइल्स को चमकदार बना सकती हैं।

Follow :  
×

Share


1/5

क्यों जमते हैं दाग?

गैस पर खाना बनाते समय तेल की छींटे, सब्जियों के मसाले और गर्म भाप टाइल्स पर जाकर चिपक जाते हैं। धीरे-धीरे ये परत बनाकर टाइल्स को पीला और गंदा कर देती है।

Image: Shutterstock
2/5

घोल बनाने के लिए सामग्री

  • 2 चम्मच बेकिंग सोडा 
  • 2 चम्मच सिरका 
  • 1 चम्मच नींबू का रस 
  • गुनगुना पानी
Image: Freepik
Advertisement
3/5

सफाई के घोल बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले एक कटोरी में बेकिंग सोडा डालें। उसमें सिरका और नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें गुनगुना पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
 

Image: Canva
4/5

इस घोल को स्पंज या पुराने ब्रश की मदद से दाग वाली टाइल्स पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर हल्के हाथ से रगड़कर पानी से साफ कर लें।

Image: AI
Advertisement
5/5

इस घरेलू घोल से जिद्दी तेल और मसाले के दाग आसानी से निकल जाएंगे और टाइल्स नई जैसी चमकने लगेंगी। साथ ही, सिरके और नींबू की खुशबू से रसोई में ताजगी भी आ जाएगी।

Image: Freepik

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 August 2025 at 17:38 IST