अपडेटेड 12 September 2025 at 16:24 IST

Smelly Kitchen Sink: गंदे बर्तनों की वजह से किचन की सिंक से आने लगी है बदबू? ये मुफ्त का उपाय करेगा नाली समेत पूरी सफाई, रसोई जाएगी चमक

किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है, लेकिन वहीं अगर सिंक से बदबू आने लगे तो पूरा माहौल खराब हो जाता है। गंदे बर्तनों के ढेर, जमी हुई चिकनाई और नाली में फंसे कचरे की वजह से सिंक से दुर्गंध उठने लगती है। ऐसे में महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं, बल्कि घर में मौजूद साधारण चीजों से ही आप सिंक और नाली दोनों की सफाई कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे?

Follow :  
×

Share


1/6

बदबू आने की वजह

  • बर्तनों की चिकनाई और तेल का जमा होना।
  • खाने के छोटे-छोटे टुकड़े नाली में फंस जाना।
  • पानी का लगातार जमा रहना।
  • नाली में बैक्टीरिया और फफूंदी का बढ़ना।
Image: Shutterstock
2/6

 क्या है मुफ्त के उपाय?

नींबू और नमक

  • नींबू को काटकर उस पर नमक छिड़कें और सिंक की सतह पर रगड़ें।
  • इससे सिंक की चमक लौट आएगी और बदबू भी गायब हो जाएगी।
Image: Freepik
Advertisement
3/6

गर्म पानी आएगा काम

  • हफ्ते में एक बार नाली में उबलता हुआ पानी डालें।
  • इससे चिकनाई और फंसी हुई गंदगी निकल जाएगी।
Image: Shutterstock
4/6

बेकिंग सोडा और सिरका

सबसे पहले सिंक को अच्छे से धो लें। अब नाली में आधा कप बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद आधा कप सिरका ऊपर से डालें।
 

Image: freepik
Advertisement
5/6

झाग बनने लगेगा और यही झाग नाली में जमी गंदगी व चिकनाई को बाहर निकाल देगा। 10-15 मिनट बाद गर्म पानी डालकर नाली को फ्लश कर दें।

Image: Shutterstock
6/6

क्या हैं फायदे?

  • नाली से बदबू खत्म होगी।
  • सिंक नए जैसा चमकने लगेगा।
  • बैक्टीरिया और फफूंदी का खतरा कम होगा।
  • रसोई हमेशा साफ और ताजा महकती रहेगी।
Image: Freepik

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 12 September 2025 at 16:24 IST