RO Servicing Tips: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गंदा पानी? RO की सर्विस में देरी पड़ सकती है सेहत पर भारी, जानें फिल्टर बदलने का सही समय
Dirty RO Cleaning Tips: आजकल हर घर में RO का इस्तेमाल आम हो गया है। हम सोचते हैं कि RO लगा है तो पानी हमेशा साफ और सुरक्षित ही मिलेगा। लेकिन अगर इसकी समय पर सर्विस और फिल्टर बदलवाया न जाए, तो यही RO गंदा पानी भी दे सकता है, जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि RO की सर्विस कब और कैसे करनी चाहिए।
RO मशीन पानी को कई फिल्टर के जरिए साफ करती है। समय के साथ इन फिल्टर में गंदगी, बैक्टीरिया और केमिकल्स जमा होने लगते हैं।
अगर इन्हें समय पर नहीं बदला गया, तो पानी का स्वाद खराब हो सकता है। पानी से बदबू आ सकती है। पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं
Advertisement
हर फिल्टर की एक तय उम्र होती है। आमतौर पर सेडिमेंट फिल्टर: 6-12 महीने, कार्बन फिल्टर: 6-12 महीने, मेम्ब्रेन: 1.5-2 साल, यूवी लैम्प: लगभग 1 साल तक बदल लेनी चाहिए।
अगर आपके RO के पानी का स्वाद कड़वा लगे या बदबू आए। इसके अलावा पानी का फ्लो कम आए, तो देरी न करें। तुरंत RO की सर्विस करवाएं।
Advertisement
RO जनरल सर्विस हर 3-4 महीने में जरूर करवानी चाहिए। इसके अलावा फिल्टर चेंज 6-12 महीने में करवानी चाहिए। नियमित सर्विस से RO की लाइफ भी बढ़ती है और पानी हमेशा सुरक्षित रहता है।
हमेशा कंपनी के ऑरिजिनल फिल्टर ही इस्तेमाल करें। सस्ते या लोकल फिल्टर से बचें। RO को साफ जगह पर रखें। इसके अलावा साल में एक बार टंकी की अच्छी तरह सफाई जरूर कराएं।
Advertisement
अगर आपके घर में पानी ज्यादा गंदा आता है, तो फिल्टर जल्दी भी बदलना पड़ सकता है।
Image: Freepikगंदा या ठीक से साफ न हुआ पानी पीने से पेट दर्द, डायरिया, इंफेक्शन और स्किन प्रॉब्लम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए RO की सर्विस को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
Advertisement
RO लगाना ही काफी नहीं है, उसकी सही देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। समय पर सर्विस और फिल्टर बदलवाकर आप अपने परिवार को साफ और सुरक्षित पानी दे सकते हैं।
Image: FreepikPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 30 March 2026 at 13:39 IST