अपडेटेड 26 April 2025 at 16:40 IST

Water: गर्मी में एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

How many glass of water in a day in summer: गर्मी के मौसम में 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए? गर्मियों में एक दिन में कितने गिलास पानी पीना चाहिए? जानें...

Follow :  
×

Share


1/11

डॉक्टर्स के मुताबिक, व्यक्ति को नियमित रूप से कम से कम 8 से 9 गिलास पानी पीना जरूरी है। शरीर के लिए पानी बेहद महत्वपूर्ण है। 

Image: Pixabay
2/11

वहीं हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि हमारे शरीर में लगभग 70 फीसदी पानी है। इसलिए डॉक्टर्स कहते हैं कि व्यक्ति को पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए।

Image: Pinterest
Advertisement
3/11

ये पानी लिवर के अलावा फेफड़े, किडनी, ब्रेन, मसल्स और हड्डियों के साथ-साथ शरीर के कई अन्य अंगों में भी स्टोर होता है, जिससे उनके काम में मदद मिले। 

Image: Pinterest
4/11

लेकिन लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि एक व्यक्ति को गर्मी के मौसम में कितना पानी पीना चाहिए। 

Image: Pinterest
Advertisement
5/11

किसी को लगता है कि व्यक्ति को 8 गिलास पानी पीना चाहिए वहीं कोई 3 से 4 लीटर पानी अपनी डाइट में जोड़ता है। 

Image: Freepik
6/11

लेकिन गर्मियों के मौसम में कितना पीना पिया जाए इसका सही उत्तर किसी के पास नहीं, जिसके कारण लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। 

Image: Freepik
Advertisement
7/11

व्यक्ति कितनी मात्रा में पानी पिए ये कुछ बातों पर निर्भर करता है। उम्र, फिजिकल एक्टिविटी और मौसम का तापमान।

Image: Freepik
8/11

इससे अलग वो व्यक्ति एक दिन में कितना खा या पी रहा है, इस पर भी पानी की मात्रा निर्भर करती है।

Image: Freepik
Advertisement
9/11

सबसे पहले बच्चों के लिए बात करते हैं तो बता दें कि एक बच्चे को दैनिक रूप से 0.8 से 1 लीटर पानी पीना चाहिए। 

Image: Freepik
10/11

जबकि एक व्यस्क की बात करें तो उसे एक दिन में 8 से 10 गिलास पानी गर्मियों में जरूर पीना चाहिए। 

Image: Pexels
Advertisement
11/11

जबकि सर्दियों में मात्रा घट सकती है। चूंकि तापमान ठंडा होता है ऐसे में कम पानी की जरूरत हमारे शरीर को होती है।

Image: Pexels

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 April 2025 at 16:40 IST