अपडेटेड 1 September 2025 at 19:51 IST
How To Boil Milk: पीने वाले दूध को कितनी देर तक उबालना चाहिए? 90 फीसदी लोग नहीं जानते होंगे
How To Boil Milk: दूध हर किसी के खान-पान का अहम हिस्सा है। लोग इसे ठीक से उबालते हैं ताकी इसकी बैक्टीरिया खत्म हो जाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध को कितनी देर तक उबालना चाहिए? इसका सही तरीका क्या है? रिसर्च के मुताबिक देर तक दूध उबालने से उसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही स्वाद भी बदल जाता है। इसलिए ऐसा मानना है कि दूध को सिर्फ 2-3 मिनट तक ही उबालना ही काफी होता है।
दूध को कितनी देर तक उबालना चाहिए?
अक्सर लोग दूध को ज्यादा देर तक उबालते हैं, लेकिन हकीकत में इसे सिर्फ 2–3 मिनट तक उबालना ही काफी होता है।
Image: Canvaपहला उबाल आते ही गैस बंद करें
जैसे ही दूध में पहला उबाल आए, तुरंत गैस बंद कर देनी चाहिए। बार-बार या लंबे समय तक उबालना दूध के पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है।
Image: CanvaAdvertisement
पोषक तत्वों को दूध से कैसे बचाएं?
दूध को 95°C (203°F) तक ही गर्म करना चाहिए। इससे बैक्टीरिया मर जाते हैं और विटामिन भी सुरक्षित रहते हैं और पोषक तत्व बने रहते हैं।
Image: Meta-AIज्यादा उबालने का नुकसान
बार-बार दूध को उबालने से स्वाद बदल जाता है और इसमें मौजूद विटामिन B12 और प्रोटीन की गुणवत्ता भी कम हो जाती है।
Image: CanvaAdvertisement
दूध गाढ़ा कैसे करें?
अगर आपको गाढ़ा दूध पसंद है, तो इसे धीमी आंच पर पकाएं। जिससे दूध गाढ़ा भी होगा और स्वाद भी बरकरार रहेगा।
Image: Canvaसही उबालने का फायदा
सही समय तक उबाला गया दूध टेस्टी, पौष्टिक और पचाने में आसान होता है।
Image: CanvaPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 1 September 2025 at 19:51 IST