अपडेटेड 3 September 2025 at 17:07 IST
Home Made Desi Ghee: 15 दिन की मलाई से 5 मिनट में बनाएं 2 किलो देसी घी, बस घर के प्रेशर कुकर में करना है ये काम
घर पर घी बनाना एक लंबा और मेहनत वाला काम माना जाता है। खासकर जब मलाई से घी निकालना हो। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूट्यूब चैनल बृजवासी व्यंजन विद सीमा (Brijwasi Vyanjan With Seema) से एक आसान तरीका मिला है, जिससे आप सिर्फ 5 मिनट में 7 दिन की मलाई से एक किलो शुद्ध घी बना सकते हैं।
क्या सामग्री और कैसे बनाएं:
Image: @DarkLifeSecrets
7 दिनों की मलाई को फ्रिज से निकालकर थोड़ा देर कमरे के तापमान पर छोड़ दें।
Advertisement
एक प्रेशर कुकर में मलाई डालें।
कुकर का ढक्कन लगाकर गैस पर चढ़ाएं और 2-3 सीटी आने तक इंतजार करें।
गैस बंद कर दें और ढक्कन खोलें।
मलाई को 2-3 मिनट तक पकाएं और छाग बनने लगे तो गैस बंद कर दें।
Advertisement
अब बस घी को ठंड़ा होने के बाद छान लें।
आप इसकी वीडियो भी देख सकते हैं:
कम मेहनत में शुद्धा दानेदार घी:
इस तरीके से घी निकलने से कई फायदे हैं, इससे समय की बचत होती है, मेहनत भी कम लगती है और शुद्ध-दानेदार घी आपको मिल जाता है। साथ ही इसे आसानी से बनाया जा सकता है।
Advertisement
घर पर घी बनाना अब आसान हो गया है। इस तरीके से आप सिर्फ 5 मिनट में 7 दिन की मलाई से एक किलो शुद्ध घी बना सकते हैं। तो अगली बार जब आपको घी बनाना हो, तो इस तरीके को जरूर ट्राई करें।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 3 September 2025 at 17:05 IST