अपडेटेड 25 August 2025 at 21:50 IST
Healthy Milk: दूध में मिलाएं घर में बना ये पाउडर, बच्चे और बड़े सभी के लिए बन जाएगा अमृत
दूध वैसे तो खुद में ही हेल्दी होता है, लेकिन अगर इसमें कुछ खास चीजें मिल जाएं तो यह सेहत का खजाना बन जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए यह दूध एनर्जी और ताकत का सोर्स बन सकता है। आज हम आपको घर पर एक ऐसा हेल्दी पाउडर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं, जिसे दूध में मिलाकर पीने से शरीर को जबरदस्त फायदे मिलेंगे। आइये जानते हैं तरीका और फायदे-
पाउडर बनाने के लिए सामग्री
- 60 ग्राम मखाना
- 50 ग्राम बादाम
- 100 ग्राम भुने हुए चने
- 2 चम्मच खसखस
- 15 छुआरे (बीज निकालकर)
- स्वाद अनुसार मिश्री
पाउडर बनाने का तरीका
सबसे पहले मखाना, बादाम और छुआरे को हल्की आंच पर 2-3 मिनट भून लें। सभी चीजों को ठंडा होने दें। फिर मखाना, बादाम, छुआरे, भुने चने और खसखस को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें।
Advertisement
अंत में इसमें मिश्री मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इस पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें। यह लगभग 1 महीने तक सुरक्षित रहेगा।
Image: Freepikकैसे इस्तेमाल करें?
1 गिलास गर्म दूध में 1-2 चम्मच यह पाउडर डालकर पिएं।
इसे रोजाना सुबह या रात को सोने से पहले लिया जा सकता है।
Image: FreepikAdvertisement
क्या हैं फायदे?
बच्चों के लिए: यह पाउडर हड्डियों को मजबूत करता है, दिमाग की ग्रोथ बढ़ाता है और इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है।
बड़ों के लिए: यह थकान दूर करता है, शरीर को एनर्जी देता है और नींद को भी बेहतर करता है।
Advertisement
शरीर को गर्म रखता है और मौसमी बीमारियों से बचाता है।
Image: FREEPIKPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 25 August 2025 at 21:50 IST