अपडेटेड 3 September 2025 at 22:10 IST

Cheap Pest Control Tips: चूहे, कॉकरोच और केंचुओं से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे, मिलेगा तुरंत छुटकारा

Cheap Pest Control Tips: बरसात और गर्मी के मौसम में घरों में चूहों, कॉकरोच और नाली से निकलने वाले केंचुए काफी समस्या बनकर आते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको महंगे पेस्ट कंट्रोल या केमिकल्स की कोई जरूरत नहीं है। बस कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इनसे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं ये असरदार टिप्स क्या हैं?

Follow :  
×

Share


1/7

पुदीना और कपूर से भागेंगे चूहे

पुदीने की खुशबू तेज होती है वहीं कपूर की भी गंध चूहों को बिलकुल भी पसंद नहीं आती है। रुई पर पुदीना तेल डालकर या कपूर के टुकड़े को रखकर आप चूहों से छुटकारा पा सकते हैं।

 

Image: Canva
2/7

लहसुन और प्याज से चूहें रहते हैं दूर

लहसुन की कलियां और कटे प्याज चूहों के आने-जाने वाली जगहों पर रख दें इससे वे तुरंत भाग जाते हैं। प्याज को रोजाना बदलते रहें ताकी असर बना रहे। 
 

Image: freepik
Advertisement
3/7

नमक और नींबू से नालियों के केंचुए गायब

नाली में नमक या नींबू का रस डालने से केंचुए टिकते नहीं हैं। नमक नमी खींच लेता है और नींबू की खटास उन्हें दोबारा अंदर जाने से रोकती है। 
 

Image: Freepik/canva
4/7

बेकिंग सोडा और सिरके का कमाल 

1–2 चम्मच बेकिंग सोडा में सिरका मिलाकर नाली में डालें। इसकी झाग से नाली साफ हो जाती है और केंचुओं का ठिकाना खत्म हो जाता है।

Image: Freepik
Advertisement
5/7

तेजपत्ता और नीम की पत्तियों से सफाई

नाली में तेजपत्ता या नीम की पत्तियां डालने से केंचुए और छोटे कीड़े-मकोड़े से राहत मिलती है। इनकी गंध और कड़वाहट उन्हें दूर रखती है।

 

Image: Pexels
6/7

नींबू और खीरे से भागेंगे कॉकरोच

नींबू का रस स्प्रे बोतल में भरकर किचन और अलमारी में छिड़कें। इसके अलावा खीरे के टुकड़े रखने से भी कॉकरोच कोसों दूर रहते हैं। 
 

Image: Unsplash
Advertisement
7/7

बोरिक पाउडर और बेकिंग सोडा है रामबाण

बोरिक पाउडर आटे या शक्कर में मिलाकर रखें। इसके अलावा बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण भी कॉकरोच को खत्म कर देता है। यह सबसे आसान और सस्ता तरीका है।

Image: freepik

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 3 September 2025 at 22:10 IST