अपडेटेड 29 June 2025 at 16:04 IST
Mosquitoes: मच्छर भगाने के घरेलू उपाय, रात को सुकून से सोएंगे आप
Mosquitoes: बरसात के दिनों में अक्सर मच्छर बढ़ जाते हैं। ये हमें बीमार भी कर सकते हैं। ऐसे में मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय अपनाकर आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।
अगर आप के घर में भी मच्छरों ने आतंक मचा रखा है तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर मच्छरों से मुक्ति पा सकते हैं और सुकून की नींद ले सकते हैं।
Image: Canvaकपूर मच्छरों को भगाने का सबसे आसान उपाय है, कपूर की खूशबू से मच्छर दूर भागते हैं। कपूर जलाने से निकलने वाला धुआं मच्छरों को दूर भगाता है।
Image: InstagramAdvertisement
बरसात के दिनों में मच्छरों को भगाने के लिए आप नींबू और लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नींबू काटकर उसमें लौंग फंसाकर घर के कौनों में रखनी होगी।
Image: Freepikनीम की पत्तियों का धुआं भी मच्छरों को भगाने में मदद कर सकता है। नीम की पत्तियों के धुएं से मच्छर घर में नहीं टिकते हैं।
Advertisement
कॉपी पीने के साथ मच्छरों को भगाने में भी मदद करती है। कॉफी को पानी में घोलकर कौनों में स्प्रे करने से मच्छर पैदा नहीं होते हैं।
Image: ANIलहसुन और अदरक को बारीक पीसकर उसका रस पानी में मिलाकर स्प्रे करने से मच्छर भाग जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 29 June 2025 at 16:04 IST