अपडेटेड 4 August 2025 at 19:07 IST
Multigrain Atta: महंगाई से बचना है तो घर ही बनाएं मल्टीग्रेन आटा, ये है आसान तरीका, मिलेगी हेल्दी रोटी
Multigrain Atta: घर पर आप मल्टीग्रेन आटे को काफी आसान तरीके से बना सकते हैं। ये आटा न सिर्फ जेब के लिए हल्का पड़ता है बल्कि सेहत के लिए भी किसी सुपरफूड से कम नहीं होता है। आइए जानते हैं मल्टीग्रेन आटे को घर पर बनाने का आसान तरीका और इसके फायदे, फोटो गैलरी फॉर्मेट में।
1/5
क्या होता है मल्टीग्रेन आटा?
कई तरह के ग्रेन्स को मिलाकर इस आटे को तैयार करते हैं जैसे गेहूं, जौ, बाजरा, मक्का, रागी, चना और सोया आदि। यह आटा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है।
2/5
मल्टीग्रेन आटा को बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- गेहूं – 2 किलो
- बाजरा – 500 ग्राम
- जौ – 500 ग्राम
- रागी – 250 ग्राम
- मक्का – 250 ग्राम
- चना – 250 ग्राम
- सोयाबीन – 250 ग्राम
Advertisement
3/5
बनाने का आसान तरीका
- सभी तरह के ग्रेन को अच्छे से साफ करके धूप में सुखा लें।
- एक साथ लोकल चक्की में पिसवाएं या घर पर ग्राइंडर में पीसें।
- इस प्रोसेस के बाद हेल्दी मल्टीग्रेन आटा तैयार है।
4/5
मल्टीग्रेन आटा के फायदे
- बाजार के मुकाबले सस्ता।
- हाई फाइबर डाइट के लिए बेस्ट।
- डायबिटिक और वेट लॉस करने वालों के लिए मददगार।
- घर के बच्चों और बूढों के लिए हेल्दी ऑप्शन।
Advertisement
5/5
मल्टीग्रेन आटे से परफेक्ट रोटी कैसे बनाएं?
- आटा को थोड़े ज्यादा पानी के साथ अच्छे से गूंधें।
- मीडियम आंच पर रोटी सेंकें ताकि वह सॉफ्ट बने।
- स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें मेथी, तिल या अजवाइन भी मिला सकते
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 4 August 2025 at 19:07 IST