अपडेटेड 4 September 2025 at 14:37 IST
Herbal Tea Tips: हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान? तो हर्बल चाय आपके लिए बेहद फायदेमंद, जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
आजकल हाई ब्लड प्रेशर हर दूसरे व्यक्ति की समस्या है। हाई बीपी के कारण नींद नहीं आती है और स्वभाव चिड़चिड़ापन रहने लगता है। ऐसे में बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए हर्बल चाय मददगार साबित हो सकता है।
आजकल हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन गई है। अब हर दूसरे व्यक्ति को हाई बीपी की समस्या रहती है।
हाई बीपी का प्रमुख कारण बदलता लाइफस्टाइल है। खराब लाइफस्टाइल से बीपी की समस्या बढ़ना तय है। इसके अलावा ज्यादा स्क्रीन टाइम, मोटापा और मेंटल हेल्थ भी इसकी बड़ी वजह है।
Advertisement
ऐसे में एक ऐसी चाय है जो आपके बीपी को नेचुरली कम करने में मदद करेगी। इस चाय के फायदे और इसके बनाने का तरीका क्या है, चलिए बताते हैं।
इस हर्बल चाय को बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी जिसमें 1 इलायची, 1 दालचीनी, 1 चम्मच हॉथॉन बेरीज, 3-4 तुलसी की पत्ती और 1 छोटी स्टिक अर्जुन की छाल शामिल है।
Advertisement
हर्बल चाय को बनाने के लिए बताई गई सभी सामग्रियों को पानी में डालकर उबालें। इसे लगभग 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर अच्छे से उबलने दें। इसके बाद खाली पेट गुनगुनी चाय का सेवन करें।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस चाय का सेवन करने से बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है। ये चाय ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर और दिल की मांसपेसियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 4 September 2025 at 14:37 IST