Ghee Benefits: सेहत के लिए अमृत और जहर दोनों बन सकता है घी, जानें इसे खाने का सही तरीका, मिलेंगे गजब के फायदे
भारतीय रसोई में घी का अपना खास महत्व है। घी को सेहत का खज़ाना माना जाता है, लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि गलत तरीके से खाने पर यही घी जहर भी बन सकता है। अगर आप घी को सही मात्रा और सही समय पर खाते हैं, तो यह शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं। आइए जानते हैं घी के फायदे और इसे खाने का सही तरीका।
घी खाने के फायदे
पाचन में मददगार
घी में मौजूद ब्यूट्रिक एसिड पेट की पाचन शक्ति बढ़ाता है। यह आंतों की सफाई करता है और कब्ज की समस्या को दूर रखता है।
Image: Freepikस्किन और बालों के लिए फायदेमंद
घी खाने से शरीर अंदर से मॉइस्चराइज़ होता है, जिससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और बाल मजबूत बनते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
ब्रेन और नर्व्स को करता है स्ट्रॉन्ग
घी में मौजूद हेल्दी फैट्स दिमाग को एनर्जी देते हैं। यह याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है।
Image: Freepikजोड़ों के दर्द में राहत
रोजाना थोड़ी मात्रा में घी का सेवन करने से हड्डियां और जोड़ों में लचीलापन आता है, जिससे दर्द की समस्या कम होती है।
Image: freepikAdvertisement
इम्यूनिटी को बढ़ाए
घी शरीर में गुड फैट्स की कमी को पूरा करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
Image: Freepikघी कब बनता है जहर
अगर आप घी को जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो यह शरीर में फैट बढ़ा सकता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा देता है। रात में भारी भोजन के साथ घी खाने से पाचन गड़बड़ हो सकता है।
Image: Freepik
Advertisement
बार-बार गरम किया हुआ घी नुकसानदायक होता है, क्योंकि इसमें टॉक्सिन्स बन जाते हैं।
Image: Freepikघी खाने का सही तरीका
सुबह खाली पेट - सुबह 1 चम्मच घी गर्म पानी के साथ लेने से डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर डिटॉक्स होता है।
Advertisement
गर्म दूध में घी मिलाकर - रात को सोने से पहले गर्म दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर पीने से नींद अच्छी आती है और कब्ज से राहत मिलती है।
Image: Freepikदाल-चावल या रोटी के साथ - घर का बना शुद्ध देसी घी अगर खाने में थोड़ी मात्रा में लिया जाए, तो स्वाद और पोषण दोनों बढ़ाता है।
Advertisement
कितना घी खाना चाहिए?
- स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 1 से 2 चम्मच घी काफी होता है।
- अगर किसी को मोटापा, शुगर या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बिना ज्यादा मात्रा में घी नहीं खाना चाहिए।
घी अगर सही मात्रा में और सही तरीके से खाया जाए तो यह शरीर के लिए अमृत है। लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन इसे जहर बना सकता है। इसलिए हर चीज की तरह घी का सेवन भी संयम और संतुलन के साथ करें।
Image: Ghee/istockDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 5 October 2025 at 21:25 IST