Kali Mirch Chai: बदन दर्द और बुखार के है संकेत? काम आएगी इस एक चीज से बनी चाय, थकावट होगी दूर

मौसम बदलते ही अक्सर शरीर में कमजोरी, बदन दर्द और हल्का बुखार जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। ऐसे में दवा लेने से बेहतर है कि आप घरेलू उपाय अपनाएं। हमारे किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं जो शरीर की थकावट को दूर करने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं। इन्हीं में से एक है काली मिर्च। इससे बनी चाय न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं काली मिर्च की चाय पीने के फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका-

Follow :  
×

Share


1/11

काली मिर्च की चाय पीने के फायदे

बदन दर्द से राहत

इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मांसपेशियों के दर्द और जकड़न को दूर करते हैं। मौसम बदलने पर शरीर में दर्द महसूस हो, तो इस चाय का सेवन करें।

Image: Pexels
2/11

बुखार और सर्दी-जुकाम में असरदार

इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों से राहत दिलाने में मदद करती हैं।

Image: Freepik
Advertisement
3/11

थकावट और कमजोरी को करे दूर

दिनभर की थकान के बाद अगर आप बहुत ज्यादा कमजोर महसूस कर रहे हैं, तो एक कप काली मिर्च की चाय एनर्जी बूस्टर का काम करती है। ये शरीर में नई ऊर्जा भरती है।
 

Image: Shutterstock
4/11

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

काली मिर्च पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करती है, जिससे खाना जल्दी और आसानी से पचता है। पेट दर्द, गैस और अपच की दिक्कत भी इससे कम होती है।

Image: Freepik
Advertisement
5/11

इम्यूनिटी को करे मजबूत

रोजाना एक कप काली मिर्च की चाय पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रमण से बचाव होता है।

Image: Meta AI
6/11

काली मिर्च की चाय बनाने का तरीका

काली मिर्च की चाय बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप पानी 
  • 4 से 5 दाने (कुटी हुई) काली मिर्च
  • ½ इंच (कद्दूकस की हुई) अदरक
  • 1 चम्मच शहद 
  • 4 से 5 तुलसी पत्ते 4 से 5
Image: freepik
Advertisement
7/11

काली मिर्च की चाय बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालें। अब इसमें कुटी हुई काली मिर्च और अदरक डालें। अगर चाहें तो इसमें तुलसी के पत्ते भी डाल सकते हैं।

Image: Freepik
8/11

अब इस पानी को 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। गैस बंद कर दें और इसे छान लें। जब चाय हल्की ठंडी हो जाए, तब इसमें शहद मिलाएं। लीजिए,आपकी काली मिर्च की चाय तैयार है।

Image: freepik
Advertisement
9/11

कब और कैसे पिएं?

सुबह खाली पेट या शाम को थकान महसूस होने पर इस चाय का सेवन करें। दिन में एक या दो बार इसे पीना सही रहेगा।

Image: Freepik
10/11

इन बातों का रखें ख्याल

  • अगर आपको एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या है, तो इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • बच्चों को बहुत अधिक मात्रा में न दें।
Image: Freepik
Advertisement
11/11

काली मिर्च की चाय एक सरल और असरदार घरेलू नुस्खा है, जो बदन दर्द, बुखार और थकावट को दूर करने में मदद करती है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और बदलते मौसम में खुद को फिट और एनर्जेटिक रखें। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 26 September 2025 at 22:01 IST