अपडेटेड 12 August 2025 at 14:54 IST
Hair Oiling Tips: बालों में हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए तेल? हेयर की बनावट के हिसाब से करें ऑयलिंग
Hair Oiling Tips: लंबे और घने बाल खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। हालांकि, आज की प्रदूषित दुनिया में लंबे बाल होने अपने आप में एक वरदान हो सकता है। खूबसूरत बालों के लिए ना जाने लोग कितनी मेहनत करते हैं। बालों में तरह-तरह के तेल लगाना उनमें से एक है।
मजबूत और लंबे बालों के लिए लड़कियां अलग-अलग तरह का तेल घर में बनाकर या फिर अलग कंपनी का खरीदकर अपनी बालों में लगाती हैं।
Image: Freepikअपने बालों की बनावट के हिसाब से लड़कियां तेल चुनती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपको एक हफ्ते में कितनी बार तेल लगाना चाहिए?
Image: FreepikAdvertisement
मालूम हो कि बालों में तेल लगाने का एक सही तरीका और समय होता है। अगर उसके हिसाब से बालों में तेल नहीं लगाते हैं, तो इससे नुकसान भी हो सकता है।
Image: Freepikएक हफ्ते में बालों में केवल 2 से 3 बार ही तेल लगाना चाहिए। इससे बालों का अच्छा ग्रोथ होने के साथ ही चमक भी आती है।
Image: UnsplashAdvertisement
अगर आपके बालों के बनावट ज्यादा रुखी है, तो आपको हफ्ते में 3-4 बार तेल लगाना चाहिए, ताकि आपके बालों में नमी बनी रहे और रुखापन कम हो।
Image: Freepikध्यान रहे कि अगर आपके बालों की बनावट ऑयली है, तो हफ्ते में 1-2 बार ही तेल लगाएं। बहुत ज्यादा ऑयली बाल है, तो फिर केवल एक बार ही लगाएं।
Image: FreepikAdvertisement
गंदे बालों में भूलकर भी तेल ना लगाएं, इसके साथ ही रातभर तेल लगाकर ना सोएं। तेल को हल्का सा गुनगुना करके ही बालों में लगाएं।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 12 August 2025 at 14:54 IST