अपडेटेड 30 April 2024 at 22:17 IST

Onion Benefits: रोजाना एक कच्चा प्याज खाने की डाले आदत, डायबिटीज से दिल तक होते हैं कई फायदे

अगर कच्चे प्याज को स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो इसे खाने से होने वाले फायदो के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इसलिए रोजाना एक कच्चा प्याज जरूर खाएं।

Follow :  
×

Share


1/8
Kaccha Pyaz Khaane Ke Fayde: लोग अक्सर सलाद और सब्जी में कच्चा प्याज खाना पसंद करते हैं, लेकिन शायद ही लोग जानते होंगे की खाने का स्वाद बढ़ाने वाली प्याज सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है। Image: Freepik
2/8
दरअसल, कच्चा प्याज स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप इसे नहीं खाते हैं, तो इसके फायदों के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। Image: Freepik
Advertisement
3/8
प्याज में भरपूर मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन A, C, और E, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस पाया जाता है। इसके अलावा भी कई गुण पाए जाते हैं। Image: Freepik
4/8
हाई ब्लड प्रेशर: जिस व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो रोजाना उसे एक कच्चा प्याज खाने की आदत डाल लेनी चाहिए। बीपी की परेशानी को दूर करने के लिए कच्चा प्याज बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। Image: Freepik
Advertisement
5/8
डायबिटीज: प्याज का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर मधुमेह के रोगी रोजना प्याज खाते हैं तो डायबिटीज टाइप-2 फास्टिंग शुगर लेवल कम करने में मदद मिल सकती है। Image: Freepik
6/8
स्किन के लिए: प्याज में मौजूद विटामिन A, C और K पिगमेंटेशन से छुटकारा दिला सकते हैं। यह हानिकारक यूवी किरणों से स्किन की रक्षा करते हैं। Image: Freepik
Advertisement
7/8
हार्ट के लिए: दिल के मरीजों को प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। Image: Freepik
8/8
इम्यूनिटी: कच्चा प्याज खाने से इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद मिलती है, क्योंकि इसमें फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। Image: Freepik

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 30 April 2024 at 22:17 IST