अपडेटेड 12 August 2025 at 12:13 IST
Skin Problem: चेहरे से मुंहासे और झुर्रियां हटाएगा ये हरा पत्ता, मिलेगा नेचुरल ग्लो; जानिए कैसे करें इस्तेमाल?
Skin Problem: पपीता खाने से हेल्थ को होने वाले बेनिफिट्स के बारे में तो सभी जानते हैं। क्या आपको मालूम है कि पपीते के पत्ते त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। ये चेहरे पर झाइयों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिला सकते हैं। ऐसे में जान लेते हैं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कैसे करें इन पत्तों का इस्तेमाल?
पपीता तो हर किसी ने खाया होगा। एक हेल्दी और पौष्टिक फल है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। क्या आप जानते हैं कि पपीता का पत्ता भी हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है?
Image: Freepikपपीता के पत्ते में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम, विटामिन्स सहित कई तरह के पोषण तत्व होते हैं और ये स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।
Advertisement
पपीते के पत्ते के इस्तेमाल से स्किन पर होने वाले मुंहासे, दाग-धब्बे और झाइयों को हटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों को कम करते हैं।
ये स्किन से डेड स्किन सेल्स भी हटाते है, जिससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। ये फेस पर होने वाली जलन को भी आसानी से कम कर सकते हैं। कई तरहों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप इसका रस लगा सकते हैं। 2-3 पपीते के पत्ते लें। इनको पीसकर रस निकाल लें और अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें।
हफ्ते में एक से दो बार आप पपीते के पत्तों का रस लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे की चमक बढ़ेगी और रंगत में भी सुधार होगा।
Advertisement
डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए पपीते के पत्तों से बन स्क्रब बना सकते हैं। पपीते के पत्तों को सूखाएं और अच्छी तरह क्रश करें। इसमें पानी मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं।
Image: Freepik1-2 मिनट हल्के हाथों से स्क्रब करें और पानी से चेहरा साफ कर लें। ये स्क्रब आपके चेहरे पर जमा सारी गंदगी और धूल-मिट्टी साफ करने में मदद करेगा और फेस भी ग्लो करेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 12 August 2025 at 12:13 IST