अपडेटेड 26 August 2025 at 20:52 IST
Lipstick Hack: फ्री में ग्लॉसी लिपस्टिक को बनाएं मैट, फॉलो करें 3 आसान स्टेप्स
अगर आप मेकअप लवर हैं और लिपस्टिक के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अक्सर हम ग्लॉसी लिपस्टिक को पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी मैट लिपस्टिक की जरूरत महसूस होती है। तो अब आपको महंगी मैट लिपस्टिक खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे 3 आसान स्टेप्स, जिनसे आप अपनी ग्लॉसी लिपस्टिक को बिना खर्च किए मैट लुक में बदल सकते हैं।
स्टेप-1: सबसे पहले अपनी पसंदीदा ग्लॉसी लिपस्टिक को लगाएं। इसे हल्के हाथ से अप्लाई करें ताकि लिप्स पर शाइन बराबर हो।
अगर आप चाहें तो लिप लाइनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि लिपस्टिक का कलर लंबे समय तक टिके।
Advertisement
स्टेप-2: एक साधारण टिशू पेपर लें। लिप्स पर हल्के-हल्के प्रेस करके ग्लॉसी शाइन को हटाएं। ध्यान रखें कि टिशू को दबाव से न रगड़ें, बस हल्का प्रेस करें।
इससे लिपस्टिक का रंग तो रहेगा, लेकिन एक्स्ट्रा शाइन चली जाएगी।
Advertisement
स्टेप-3: अब पाउडर का इस्तेमाल करें। एक छोटा ब्रश या फिंगर की मदद से हल्का पाउडर लिप्स पर लगाएं। इससे लिपस्टिक मैट फिनिश में बदल जाएगी और लंबे समय तक टिकेगी।
बोनस टिप्स: इस हैक में किसी महंगी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं, सिर्फ ग्लॉसी लिपस्टिक, टिशू और पाउडर काफी है।
Advertisement
आप चाहें तो मैट फिनिश को और भी परफेक्ट बनाने के लिए लिपलाइनर का हल्का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ट्रिक बजट-फ्रेंडली है।
तो अगली बार जब मैट लिपस्टिक लगाने का मन हो तो महंगी मैट लिपस्टिक खरीदने की जरूरत नहीं, आप इस ट्रिक की मदद से स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं।
Image: PinterestPublished By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 26 August 2025 at 20:52 IST